कमला

nutan sinh shunya
मिसेज अग्रवाल के इकलौते बेटे की शादी थी, शादी का घर और गहमागहमी न हो ऐसा कैसे हो सकता है, तिस पर मिस्टर अग्रवाल शहर के मशहूर व्यवसायी! रिश्तेदारों से घर ठसाठस भरा था, सबके आवभगत की पूरी व्यवस्था थी, उधर खानसामे में गांव से आई कमला( मिस्टर अग्रवाल की चचेरी बहन) रसोइये के साथ लगी पड़ी थी, सारे मेहमानों के नाश्ते खाने की व्यवस्था का जिम्मा उसी का था, सुबह से रात तक वो हंसती खिलखिलाती इस कमरे से उस कमरे सबकी आवभगत करती , बीच बीच मे हंसी ठिठोली करते हुए कभी मंगलगीत तो कभी बन्ना बन्नी गाती रहती थी।
मिसेज अग्रवाल ने मिस्टर अग्रवाल से कहा, सुनते हो जी, भइया की फ्लाइट शाम पांच बजे आनी है, समय से उन्हें रिसीव कर लेना और सुन कमला तुम फटाफट पनीर पकौड़े और कॉफी की तैयारी करो, भइया को पनीर पकौड़े बहुत पसन्द है, कमला सहमति से सिर हिलाकर खुशी खुशी रसोई में चली गयी।
ठीक साढ़े पांच बजे मिसेज अग्रवाल के भइया आ गए, पति पत्नी के साथ उनके इर्द गिर्द सबका मजमा लग गया, कोई उनका अरमानी का सूट निहार रहा था तो कोई उनके एक कान में पड़े हीरे के बड़े बूंदे को..!
मिसेज अग्रवाल खुशी से निहाल थी और गर्वीली मुस्कान के साथ सभी मेहमानों से अपने भाई का परिचय करा रही थीं। तभी कमला ट्रे में पनीर पकौड़े और कॉफी ले कर आई, ये देखते ही मिसेज अग्रवाल भड़क गयीं, कमली! तुम्हे जरा भी अक्ल है या नही, ये क्या बेढंगापन है??? अरे वो जो काजू कतली और पिस्ते का लड्डू था उसे भी ले आना था, सीधे पकौड़े ले आयी मुंह जलाने के लिए… हद्द है! अरे अब खड़ी खड़ी मुंह क्या देख रही है, काजू पिस्ता मिठाई है भी या उसे अपने दोनों पेटुओं(बच्चों) को धीरे से ठुंसा दिया!जाने कहाँ कहाँ से चली आती हैं सब पूरे खानदान के साथ पेट धो पोंछ के!!!!!
कमला की आंखें नम थी और दोनों बच्चे उसके आँचल में सहमे दुबके पकौड़े के प्लेट को ललचाई नज़रों से देख रहे थे…
बाहर बैंड बाजे पर धुन था ,, ठन ठन की सुनो झंकार ,ये दुनिया है काला बाजार, ये पैसा बोलता हैं, ये पैसा बोलता हैं….
#नूतन सिंह ‘शून्य’
परिचय
नाम- नूतन सिंह
साहित्यिक नाम/ उपनाम- शून्य
राज्य- उत्तर प्रदेश
शहर- वाराणसी
शिक्षा- परानास्तक (अर्थशास्त्र)
विधा- लघुकथा, कविता, गजल
कार्यक्षेत्र- गृहणी
लेखन का उद्देश्य- आंतरिक, कालिक और सामाजिक संवेगों और संवेदनाओं को शब्दों के माध्यम से मूर्त और संदेशात्मक रूप देना|

matruadmin

Next Post

आज फिर जीने की तम्मना है

Thu Aug 30 , 2018
कोई धुन खुशी का बजाकर तो देखो, कभी बेवजह मुस्कुरा कर तो देखो, ये दुनियाँ तुम्हारे कदम चुम लेगी कदम एक आगे बढ़ाकर तो देखो!! कोई धुन खुशी का………… ये नदियों का कल,कल, हवाओं का सन, सन तुम्हे भी कोई गीत लगने लगेगा कोई प्रेम का गीत गाकर तो देखो!! […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।