थरूर के सवालों से राज्याश्रय में पलती कट्टरता पर बवाल   

0 0
Read Time7 Minute, 2 Second
umesh trivedi
    राजनीति और समाज की बौध्दिक इकाइयों में मोदी-सरकार पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस राजनीतिक आरोप पर व्यापक बहस होनी चाहिए कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत भारत को हिन्दू-पाकिस्तान बनने की दिशा में उत्प्रेरित कर सकती है। सत्तर सालों से भारत में ‘पाकिस्तान’ शब्द का इस्तेमाल तानाशाही और कट्टरता के संदर्भों में होता रहा है। ‘पाकिस्तान’ एक ‘शब्द’ के रूप में कट्टरता, तानाशाही, धर्मांधता, महिला-उत्पीड़न, आतंकवाद  जैसी खूनी प्रवृत्तियों का पर्याय है। शशि थरूर ने  ‘हिन्दू-पाकिस्तान’ शब्द का प्रयोग कर मोदी-सरकार के राज्याश्रय में बढ़ती कट्टरता की ओर इशारा किया है। यह एक तिलमिलाने वाला राजनीतिक आरोप है, लेकिन इसका कैनवास लोकतंत्र से जुड़े कई सवालों को उकेरता है।
     वोटों के नुकसान के मद्देनजर राजनीतिक दलों को इससे जुड़े सवालों पर चुप्पी नहीं ओढ़ना चाहिए अथवा उन्हें  खारिज नहीं करना चाहिए। ये सवाल लोकतंत्र को दीमक की तरह चाट रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि भाजपा को छोड़ कर ज्यादातर दलों ने इस मुद्दे पर शुतुरमुर्गी मुद्रा अख्तियार कर ली है। भाजपा बयान पर खुश है और कांग्रेस बगलें झांक रही है। मुस्लिमों के सवाल पर कांग्रेस एक डरी हुई पार्टी है। उप्र और गुजरात चुनाव के बाद यह राजनीतिक धारणा बलवती हुई है कि देश में वही दल सफलता का परचम फहरा सकेगा, जो मुसलमानों को हाशिए पर ढकेल कर हिन्दुओं की बात करेगा। भाजपा ने डंके की चोट पर घोषित रूप से उप्र विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था। उप्र चुनाव के भुतहे-अक्स अभी भी राजनीतिक दलों के जहन को भयभीत कर रहे हैं। शायद इसीलिए कांग्रेस ने थरूर के बयान से किनारा कर लिया है। थरूर की इस बात के लिए तारीफ की जाना चाहिए कि कांग्रेस व्दारा उनके बयान को खारिज करने के बावजूद वो अपने इस मंतव्य पर अडिग हैं।
    शशि थरूर ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि – ‘मैंने पहले भी ऐसा कहा है और एक बार फिर उसे दोहराऊंगा। पाकिस्तान का जन्म एक धर्म विशेष के लिए हुआ था। पाक ने हमेशा अपने देश के अल्पसंख्यकों से भेदभाव किया है। उन्हें मौलिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। जिस हिन्दू राष्ट्र के एजेण्डे को इन दिनों आगे बढ़ाया जा रहा है, जहां बहुसंख्य़क देश के अल्पसंख्यकों को दबाकर ऱखना चाहते हैं, उसे हिन्दू-पाकिस्तान का प्रतिबिम्ब ही माना जाएगा।”हमने देश की आजादी की लड़ाई इसलिए नहीं लड़ी थी और ना ही हमारे संविधान में ऐसे हिन्दुस्तान की कल्पना की गई है।”
    वैसे भाजपा की ओर से इस राजनीतिक आरोप का सीधा-सादा जवाब यह होना चाहिए कि 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी भारत के बुनियादी चरित्र में कोई बदलाव नहीं होगा। भारत कभी भी ‘हिन्दू-पाकिस्तान’ नहीं बनेगा। लेकिन, थरूर के कथन में भाजपा कांग्रेस पर हमला करने के लिहाज से काफी गोला-बारूद ढूंढ रही है। इस बयान को अपनी तरह से परिभाषित और पेश करने की काफी गुंजाइशें हैं। इसीलिए शशि थरूर का बयान सुनते ही भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा किलक उठे थे और पत्रकारों को ब्रीफ करने की गरज से लपक कर माइक के सामने बैठ गए थे। संबित पात्रा शशि थरूर के कथन को हिन्दुओं का अपमान मानते हैं। इस बयान से जाहिर है कि कांग्रेसजन हिन्दुओं से नफरत करते हैं।
   एनसीपी सुप्रीमो शरद पंवार इस मामले में शशि थरूर के साथ हैं। उनका कहना है कि पिछले चार सालों में कट्टरतावादी ताकतों को जिस तरीके से राज्याश्रय मिला है, वह शशि थरूर की चिंताओं की पुष्टि करता है। शरद यादव भी थरूर के मत के साथ खड़े हैं।  बहरहाल राजनीति के दायरे दिन-ब-दिन छोटे होते जा रहे हैं। शशि थरूर के कथन में राजनीतिक-लाभांश कमाने की होड़ गैरजरूरी है। ऐसे सवालों पर राजनीति से ज्यादा बौध्दिक विमर्श होना चाहिए, ताकि समाज उन चिंताओं पर नजर डाल सके, जो इसके आसपास पनप रही हैं। राजनीति के किसी भी चश्मे से लिंचिंग की घटनाओं को जस्टिफाय नहीं किया जा सकता। अब यह बात कैसे गले उतरेगी कि मोदी-सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा मॉब-लिंचिंग के गुनाहगारों का हार-फूल से स्वागत करे? गौ-तस्करी के नाम पर होने वाली हत्याओं को लोकतंत्र के लिए निरापद कैसे माना जा सकता है? एक अन्य केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नवादा दंगों के आरोपियों से जेल में जाकर मिलना कौन सी प्रवृत्तियों का परिचायक है? सरकार के स्तर पर लिंचिंग अथवा सांप्रदायिक हिंसा के गुनाहगारों का यह समर्थन दर्शाता है कि देश में धार्मिक कट्टरता किस तरह पैर पसार रही है और शशि थरूर की चिंताए गैर-वाजिब कैसे हैं?
#उमेश त्रिवेदी 
 
परिचय-  भोपाल (मध्यप्रदेश) निवासी उमेश त्रिवेदी जी वरिष्ठ पत्रकार एवं सुबह सवेरे के प्रधान संपादक है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ना आ गया है

Sat Jul 14 , 2018
मुझे अब मचलना आ गया है अंगारों पे  चलना आ गया  है जमाने से बहुत ठोकरें है मिली मुझे अब सम्हलना आ गया है किसे अपना कहते दगाबाज थे खुद को अब बदलना आ गया है मुश्किल रास्ते मुश्किल लगते नहीं हालातों पे अब ढ़लना आ गया है कदम मेरे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।