इंदौर। क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन – 2022 में शहर के वरिष्ठ लघुकथाकार राम मूरत ‘राही’ के तृतीय लघुकथा संग्रह ‘इंजेक्शन’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजशेखर व्यास वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अपर महानिदेशक, […]

मानवीय स्तर पर अपील करने वाली रचना स्मृति में बनी रहती है-भगीरथ इन्दौर। जो रचना विचार के स्तर पर, बुद्धि के स्तर पर और मानवीय स्तर पर ज्यादा अपील करती है वहीं रचना आपकी स्मृति में हमेशा बनी रहती है। श्री सुकेश साहनी ने अलग – अलग विषय पर अलग […]

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू करने के दिशा में एक और कदम: प्रो. सारंगदेवोत   शमशाबाद की बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने किया सम्मानितउदयपुर/ बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, शमशाबाद द्वारा जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के सहायक आचार्य डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को वर्ष 2022 […]

महीने भर चली प्रतियोगिताएँ और आयोजन दिल्ली। भारत में हिन्दी भाषा के विस्तार और प्रसार के लिए कार्य करने वाले मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया, जो पूरे सितम्बर महीने मनाया गया। हिन्दी महोत्सव 2022 के अंतर्गत देश के विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रम आयोजित […]

इन्दौर। हिन्दी कवि सम्मेलन अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष की स्मृतियों को स्थायी बनाने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन की नवांकुर पीढ़ी को मातृभाषा उन्नयन संस्थान ‘काव्य दीप सम्मान’ से सम्मानित कर उन्हें हिन्दी कवि सम्मेलन के शताब्दी वर्ष से जोड़ेगा। मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]

इंदौर । विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) द्वारा अहमदनगर (महाराष्ट्र) में आयोजित अखिल भारतीय 18वां साहित्य मेला में इंदौर के दो वरिष्ठ रचनाकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी (इंदौर) को रजत पदक, मुकेश तिवारी (इंदौर) को पत्रकारश्री और मप्र की डाॅक्टर लता अग्रवाल (भोपाल) को […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।