आख़िर तुम मुझे क्या दे पाओगे ज्यादा से ज्यादा अपराध बोध से भरी हुई अस्वीकृति या आत्मग्लानि से तपता हुआ निष्ठुर विछोह हालाँकि इस यात्रा के पड़ावों पर कई बार तुमने बताया था इस आत्म-मुग्ध प्रेम का कोई भविष्य नहीं क्योंकि समाज में इसका कोई परिदृश्य नहीं मैं मानती रही […]
