विश्व का कल्याण हो अब , दूर नर का त्रास हो, हम विजित होंगे यही सबका अटल विश्वास हो.. रुष्ट है कुदरत, धरा आकाश अनजाने हुए, पंछियों के मौन स्वर, तरुवर भी वीराने हुए, है हवाओं में गरल, दूषित हुआ है नीर भी, पर मनुज निज स्वार्थ की है ज़िद […]

कैसा समय प्रभु ने दिखाया चारो तरफ कोरोना का साया आना जाना भी दूभर हो गया लॉक डाउन एक कहर हो गया चोपट हो गए सब काम धंधे व्यापार भी हो गए अब तो मन्दे बीमार अपराधी नजर आने लगा बीमारी अगर वह छिपाने लगा कब तक बहेगी कोरोना की […]

देख दुपहरी जेठ की,हर कोई मांगत छाय। माह मास में देखत इसे,मन ही मुस्काय।। देख दुपहरी जेठ की,कोरोंना भी परेशान। कुछ दिनों में टूट जाएगा,इसका भी अभिमान।। देख दोपहरी जेठ की,आलू भी हुआ बेहाल। पानी बिन उबल रहा,देखो गरमी की ये चाल।। देख दोपहरी जेठ की,तरुवर भी अकुलाय। पथिक तरु […]

कोरोना को समस्या नही एक सुनहरा अवसर मानिए संस्कारो को अपनाने का परमात्म दिया अवसर जानिए मुखरता क्षीणता लाती है मौन साधना शक्ति बढाती है जहां विज्ञान असफ़ल हो जाए वहां अध्यात्म राह दिखाये कोरोना बचाव के जो उपाय सुझाए है ब्रह्माकुमारीज ने राजयोग से अपनाए है इस रहस्य को […]

मन करता है गीत लिखूँ मैं, एक लिंग दीवाने पर। मातृ भूमि के रक्षक राणा, मेवाड़ी परवाने पर।।✍ १ चित्रांगद का दुर्ग लिखूँ जब, मौर्यवंश नि: सार हुआ। मेदपाट की पावन भू पर, बप्पा का अवतार हुआ। कीर्ति वंश बप्पा रावल के, मेवाड़ी पैमाने पर। मन करता है गीत लिखूँ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।