हम भारत के बच्चे है, हम देश भक्त बन जाएंगे। वीर अभिमन्यु बनकर हम, चक्रव्यूह तोड़ दिखयेंगे । वीर व्रती , हम धीर बनेंगे, गांधी, नेहरू , पटेल बनेंगे। मानव मन के अंधकार को, हरने को प्रखर प्रकाश बनेंगे। हिन्दू , मुस्लिम , सिख , ईसाई, देश एकता की पहचान […]

2122 1212 22 देश का नाम हमको करना है साथ मिल जुलके यार रहना है। है मुहब्बत हमें वतन से अगर सब रहे मिलके ये ही सपना है। राहबर देश के मुलाज़िम हैं क्यूँ भला उनसे हमको डरना है। कैसा दुश्मन हो हम नही डरते इस ज़माने से ये ही […]

17 वर्ष के जगदीश छात्र ने आजादी का इतिहास लिखा करो या मरो के आंदोलन में तिरंगे पर बलिदान लिखा तीन गोलियां खाकर उसने इंकलाब को बुलंद किया हरिद्वार के पावन गंगा तट से राष्ट्र प्रेम को प्रत्यक्ष किया प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने बलिदान को उनके नमन किया पाठ्यक्रम में […]

माँ महामाया की पावन नगरी सरगुजा अम्बिकापुर में *व्यग्यंम्* संस्था का गठन सन् 1996 में किया गया है।इसका उद्देश्य रचनाकारों और  कलाकारों, की प्रतिभा को उभार कर मंच प्रदान है।इस संस्था की प्रथम कार्यकारिणी में संरक्षक आदरणीय  डॉ.सपन सिन्हा,अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ‘अभिन्न’ उपाध्यक्ष अनिता मंदिलवार सपना, सचिव श्री स्मृतिशेष […]

भारत देश हमारा है, विश्व मे सबसे न्यारा है…. हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, इसमे सब त्योहार मनाते है! मंदिर, मस्जिद, तीर्थ, द्वारे, सब मिलकर सजाये जाते हैं!! स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस हो, यहां तिरंगा फहराया जाता है! बड़ी धूमधाम के साथ इसमें, हर त्यौहार मनाया जाता है!! भिन्न-भिन्न तरह की […]

आजादी का मतलब केवल, झंडा फहराना नहीं होता.. आजादी का मतलब केवल, राष्ट्रगान गाना नहीं होता.. पुरखों ने बलिदान दिया, तब जाकर आजादी पाई… रंग दे बसंती उन्होंने गाया, तब मां भारती इस चोले में आई.. उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, केवल पुष्ट चढ़ाना नहीं होता.. आजादी का मतलब केवल, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।