छोटी बड़ी बहिनों का, हमे मिलता रहे प्यार। क्योकि मेरी बहिना ही, है मेरी मातपिता यार। जो मांगा वो लेकर दिया, अपने आपको सीमित किया। पर मांग मेरी पूरी किया, और मेरे को खुश करती रही। मेरी गलतियों को छुपाती रही, और खुद डाट खाती रही। पर मुझे हमेशा बचती […]
आफिस में आज बोतलदास की काफी चर्चा थी। जो भी कार्यालय में दाखिल होता वह उसकी ओर मुखातिब होता और उसके बालों की तारीफ करता। उससे पूछता-बोतलदास तुमने इतनी अच्छी हेयर कटिंग किस सैलून में करायी। कोई पूछता-यार लाक डाउन के दिनों में सरकार ने सैलून बंद कर रखें है […]
भव्य रहा बोली संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न,गीता गुप्ता मन की अवधी बोली सावन में मनभावन करती पंक्ति “झूला परिगे है निबिया के डार,चलो गुइआ झूले चली” हर एक को की आकर्षक* साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा आज 02 अगस्त 2020 को बोली संवर्धन ऑनलाइन वीडियो कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, कार्यक्रम […]
आया रक्षाबंधन का त्यौहार लाया भाई बहिन का प्यार। बहन भाई को रक्षा सूत्र बांधे, अपनी रक्षा का वचन है मांगे। सावन की पूर्णमासी का है त्यौहार, आज है भोले बाबा का भी सोमवार। लायेगा ये खुशियां भी अपरंपार, पर भाई बहिन का भी त्यौहार बहन भाई को तिलक लगावे, […]
बहन के जन्म लेने पर भी मां स्वयं को निसन्तान मानती रही मुझे दुनिया मे लाने को आए दिन वह छटपटाती रही न जाने कितनी मन्नते की धर्मालयो के चक्कर काटे मां की प्रबल पुत्र कामना से बहन ने खुद को जोड़ लिया भाई चाहत को आगे आई परमात्मा से […]
क्योंकि मैं पुरूष हूँ तो मुझे हक़ है स्त्रियों पे लांछन लगाने का उन्हें मारने का उन्हें सताने का उन्हें हथियाने का उनके शोषण का और वो सब करने का जिससे उन्हें नीचा दिखा सकूँ। कारण है कि उनके जैसा कोई महान कृत्य मैं नहीं कर सकता । कोई सुन्दरता […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।