शायद

5

navita asthana

जिन्दगी के अजीब मोड़ पे आए हो शायद,
अदालत को पीछे छोड़ के

आए हो शायद।

आज फिर मेरे अल्फ़ाज़ों को चुना है तुमने,
आज फिर मेरे दर्द को पढ़ आए हो शायद।

क्या हुआ जो इतनी शिद्दत से मांगा रब से,
तुम किसी अपने को खो

आए हो शायद।
आज फिर से तेरे चेहरे पर मुस्कान दिखी है,
गली में पहली मोहब्बत ढूँढ

लाए हो शायद।

अब लिखूँगी तो आँखें नम सबकी होंगी,
तुम मेरे कुछ ज़ख्म कुरेद

आए हो शायद।

क्या मैं कुछ लिख पाती जिन्दगी में कभी,
तुम ही हो जो भीतर से लिख रहे हो शायद।

जो तुम न होते तो हम भी शायरा ना होते,
गैरों के शेरों पर कर रहे होते वाह शायद।

रात-दिन लफ्ज़-लफ्ज़ तुम्हें ही बुनती हूँ,
नादान मैं कुछ सहेजना चाहती हूँ शायद।

रात में आ के एकदम से रजाई में सोना,
बिखरी जिंदगी समेटना चाहती हूँ शायद।

आज भी इसी उम्मीद में खड़ी हूँ सामने,
खामोशी को मेरी तुम पढ़ ही लो शायद।

जो तुम सरे-बज़्म कहने में कतराते हो,
इश्क मोहब्बत प्यार वो नाम हैं शायद।

मुझे तुम अपने पास जरा महफूज़ रखना,
मैं ही हूँ तुम्हारे चेहरे की मुस्कान शायद।

तुम्हारे अल्फ़ाज़ महक रहे हैं दोस्तों में,
तुम भी मोहब्ब्त कर आए हो शायद।

मेरी शायरी में अब के निखार आया है,
कहीं दूर से तुमने दाद दी हो शायद।

रातों में बेचैनी-सी लगे है मुझको यारा,
तुम मुझे कहीं तो पुकार रहे हो शायद।

ये दिल फिर से बगावत पर उतारु है,
तुमने फिर कोई दस्तक दी हो शायद।

चलो छोड़ो न कल लड़ूँगी आ के अब,
ये किस्सा तो कभी खत्म न हो शायद।

तुमने अनगिनत तारों को छेड़ दिया है,
कहानी तो अब लम्बी चलेगी शायद।

जहाँ मंजिल थी वहीं खोए हैं आ के,
ये दास्ताँ खूबसूरत मोड़ लेगी शायद।

रातों को सोए जमाना गुजर गया है,
तुम्हारी तरह नींद भी गुम हो शायद।

अब कोई रास्ता ही नहीं दिखता,
मेरे शहर में काली धुंध हो शायद।

तुम्हारे आने से खुश रहने लगी हूँ,
तुम मेरे जीने की वजह हो शायद।

कल आना फिर लिखेंगे मिलकर,
कल कुछ नया धमाल हो शायद॥

#नविता अस्थाना
परिचय:नविता अस्थाना की जन्मतिथि-२अक्तूबर १९८१ और जन्म स्थान-ग्वालियर है। 
वर्तमान में ग्वालियर(मध्य प्रदेश)में ही रहती हैं।आपकी शिक्षा-एमएससी एवं बी.एड. है। कार्यक्षेत्र-अध्यापन का है। आपके लेखन का उद्देश्य- सामाजिक बुराइयों को उजागर करना है। खास तौर पर ग़ज़ल लिखती हैं। 

matruadmin

5 thoughts on “शायद

Comments are closed.

Next Post

जीवन संघर्ष-प्रतिस्पर्धा

Tue Dec 12 , 2017
सर्दी-गरमी व वर्षा से,  क्या घबराना,क्या घबराना ? नव अंकुर से नए विहग से,  सीखें शीश उठाना। एक बीज जब घर से बाहर, खेतों में बोया जाता। संगी साथी साथ न होते,  निपट अकेला हो जाता। नमी और गर्मी पाकर के, बीज प्रफुल्लित हो जाता। बीज चोल का तोड़ आवरण, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।