अंतर…

ajay r mishr

तुम्हारी एक अलग पहचान है.

बैठे हो ऊपर शिखर के यही कारण है
आगे हो सबसे,पर अनिकट भी उतने हीl

मुझे नहीं भाती दूरी,
चलना इतनी गति से

कि,पीछे छूट जाएं सबl

चढ़ा था एक दफा,
पारसनाथ पहाड़ पर
देखा नीचे सब धुँधला-सा दिखा

भयभीत हूँ तब से ऊँचाइयों सेl

यथोचित है मैं पीछे हूँ,नीचे हूँ
दोस्तों से,समाज से और तुमसे भी

पीछे हूँ तभी गढ़ पाता हूँ कविता,

देख पाता हूँ दोस्तों के

दोस्ती निभाने का सलीका,
समाज कैसे झटके में

कुरीतियों को देता है हवा,
और तुम्हारी लाचार चुप्पी

दरअसल यही कारण है,

कि मैं पीछे हूँ सबसे।

नाली में सपने…,

मैं समाज का ठेकेदार बोल रहा हूँ

सुनो,
तुम निम्न जातियों के वंशज

तुम्हारे ही जिम्मे है,

नाली के मैलों की सफाई

सड़कों,सीवर-सैप्टिक टैंकों

और भी जहाँ-कहीं,
गंध जो  हम फैलाते हैं,

तुम्हें ही करनी होगी साफ

तुम मरते हो तो मरते रहो,

उसके विषवायु से
विधवा होती है तो

हो जाए तुम्हारी पत्नियां,
चाहे तुम्हारी संतानें भूखमरी से

ही क्यों न मर जाए

फर्क नहीं पड़ता हमें क्योंकि,

शर्म नहीं,संवेदना नहीं हममेंl
कानून किस चिड़िया का,

नाम है हम नहीं जानते

पैंचलम्मा,श्रीलता,नागम्मा

विधवाओं तुम भी सुनो,

तुम्हारे सपने अब तुम्हारे नहीं
और इस सड़ांघ में मरना

तुम्हारी किस्मत बस,

इस जातिगत गंदगी को

कोई साफ नहीं कर सकता कभी।

मनोवृत्ति की वेश्यावृत्ति…

दुको दुको,
दुक-दुककर आनंद लो

अब,जबकि समाज थूक रहा है

ढोल-नगाड़े बजाओ,
नाचो-गाओ

अपार हर्ष मनाओ

तुम्हारी मनोवृत्ति से उपजीे वेश्यावृत्ति,
नित महाशून्य जो छू रही है||

                                                        #अजय आर. मिश्र ‘धुनी’

परिचय : अजय आर. मिश्र ‘धुनी’ झारखण्ड राज्य के धनबाद से हैं l जन्मतिथि- ७ सितम्बर १९८४ और जन्मस्थान धनबाद ही है l इंटर तक आपने पढ़ाई की है और पुजारी का कार्य करते हैं l सामाजिक क्षेत्र में आप संस्कार भारती साहित्य से जिला स्तर पर जुड़े हुए हैं l कविता रचना आपकी रूचि और विधा है l आप लेखन को जीविका का उद्देश्य बनाने के लिए अग्रसर हैं l

matruadmin

Next Post

एक गुलाब दे दो

Tue Sep 5 , 2017
आज इन होंठों पे नया राग दे दो, इक नगमा खामोश है उसे आवाज दे दोl …. आंसूओं को आंखों में छिपाकर दोस्तों, मुस्कुराने का नया अंदाज दे दोl …. उलझती है जिंदगी हरदम सवाल में, कोई आज सवालों का सीधा-सा जवाब दे दोl …. वो कैसा नशा था,जो दो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।