तीन बंदर

3

विजयानंद विजय

संसद भवन में स्थित गाँधीजी की मूर्त्ति के सामने उनके तीनों बंदर अपनी चिर –
परिचित मुद्रा में बैठे थे। वे बार – बार अपना सिर जमीन से टिकाते और सिर
हिलाते।
उनके अजीब व्यवहार से देखते – ही – देखते  वहाँ नेताओं की भीड़
जमा हो गई। सभी अपने – अपने अर्थ – निष्कर्ष निकालने लगे। एक नेता ने कहा – ”
ये गाँधीजी से अफसोस जता रहे हैं। ”
दूसरे ने कहा -“नहीं।ये उनसे माफी माँग रहे हैं। ” तीसरे नेता ने कहा – ”
नहीं। नहीं। ये उनसे कह रहे हैं कि अब आपकी नैतिक शिक्षाओं का कोई मतलब और
महत्व नहीं रह गया है। ”
चौथे नेता ने स्पस्ट किया – ” ऐसा नहीं है,भाई।एक बंदर मुँह पर हाथ रखकर
चुपचाप बुरा देखने और बुरा सुनने को कह रहा है। दूसरा बंदर कान बंद कर बुरा
होते देखने और जी भरकर बुरा बोलने को कह रहा है, और तीसरा बंदर अपनी आँखें बंद
करके कह रहा है कि खूब बुरा बोलो और बदले में बुरा सुनो भी। ”

 

लेखक परिचय : लेखक विजयानंद विजय बक्सर (बिहार)से बतौर स्वतंत्र लेखक होने के साथ-साथ लेखन में भी सक्रिय है |

matruadmin

3 thoughts on “तीन बंदर

  1. विजयानन्द जी को उनकी दोनो रचनाओं के लिए बधाई ! खासकर दूसरी लघु कथा काफी सामयिक व सशक्त है ।

  2. बिलकुल सही। आजकल के बच्चे अपनी मिट्टी को भूल गये हैं। हमारे आधार तो गाव से ही शुरू होते हैं।

Comments are closed.

Next Post

बेवाकीपन या बेहयापन

Tue Jan 24 , 2017
ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र आज कल एक अजीब चलन चल गया है। शिष्टता की सीमा लांघना, बेवाकीपन और बोल्ड कहा जाने लगा है।  अगर उसे कोई स्त्री , स्त्री विमर्श से जोड़कर उसे महिमामंडित करे तो वह बड़ी खबर बन जाती है। उसे वैश्विक स्तर पर भी स्वागत किया जाने लगा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।