बड़े सितारों की साधारण फिल्म ‘ओके जानू’

डॉ प्रकाश हिन्दुस्तानी

यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है, मातृभाषा.कॉम का नहीं।

ओके जानूबड़े सितारों की साधारण फिल्म है। मणि रत्नम की तमिल फिल्म ओके कलमनी का यह हिन्दी रीमैक है। गुलजार के गाने, एआर रहमान का संगीत, निर्माता की जगह मणि रत्नम का नाम, कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, लीला सेमसेन, कीट्टू गिडवाणी के साथ ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का अभिनय, अरिजीत सिंह का गायन आदि होने के बाद भी फिल्म औसत ही कहीं जाएगी। मल्टीप्लेक्स आने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस फिल्म को महानगर के युवा वर्ग द्वारा पसंद किया जाएगा, हालांकि इसमें कोई नवीनता नहीं है।

आशिकी-2 की जोड़ी इस फिल्म में है, क्योंकि वरुण धवन और आलिया भट्ट के पास इस फिल्म को करने का वक्त नहीं था। आदित्य और श्रद्धा ने फिल्म में अच्छा अभिनय करने की कोशिश की है, लेकिन नसीरुद्दीन शाह और लीला सेमसन का मुकाबला वे नहीं कर पाए। निर्देशक ने इस बात को सोचकर कि शहरी उच्च और उच्च मध्यवर्ग के दर्शक क्या चाहते हैं, इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। सारे दृश्य वैसे ही तैयार किए गए है, जो एक खास वर्ग के लोगों को पसंद आए। प्रेम, शादी के नाम पर भागना, लिव-इन-रिलेशनशिप को प्राथमिकता, शास्त्रीय संगीत वालों को पिछड़ा समझना, वरिष्ठ नागरिकों को सनकी दिखाने जैसे दृश्यों के साथ ही इमोशनल मसाला डाल दिया गया है।

संगीत के नाम पर ओके करमनी के ही तीन गानों का संगीत जस का तस इस फिल्म में है। केवल दो गाने एआर रहमान ने अलग से तैयार किए है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इश्क करते है, तो हिसाब-किताब लगाकर। उनके इश्क में न तो कोई इमोशन झलकता है, न रोमांस। ऐसा लगता है, मानो वो मशीन की तरह अभिनय कर रहे हो।

हीरो-हीरोइन दोनों पेशेवर लोग है, हीरो का सपना अमेरिका जाना है और हीरोइन का पेरिस। महानगरीय दिखाने के बहाने हीरोइन के माता-पिता का विलगाव दिखाया गया है और उत्तरप्रदेश मूल के हीरो के परिवार को दकियानूस टाइप। फिल्मों में हीरो-हीरोइन जैसे घरों में पेइंग गेस्ट रहते हैं। वैसे घर बंबई में कितने लोग अफोर्ड कर पाते होंगे, यह भी सोचने की बात है। कुल मिलाकर प्रेम कहानी में प्रेम कम नजर आता है और जबरदस्ती बनाई हुई कहानी ज्यादा।

ओके करमनी केवल 16 करोड़ के बजट में बनी थी और दक्षिण भारत में ही इसने 28 करोड़ का बिजनेस किया था। सुपरस्टार ममूटी के बेटे ने इसमें हीरो की भूमिका निभाई थी। मणि रत्नम ने इसके हिन्दी वर्जन के लिए शाद अली को जिम्मेदारी थी। मसाला डालने के चक्कर में शाद अली ने इसमें हम्मा-हम्मा और इन्ना सोना गानों का रीमैक भी डाल दिया। हम्मा-हम्मा तो छिछोरे अंदाज में फिल्माया गया है।

फिल्म में सबकुछ है, लेकिन आत्मा की कमी है। कोई कहानी प्रेम कहानी कैसे हो सकती है, अगर उसके मुख्य पात्र तय कर लें कि वो प्रेम तो करेंगे, लेकिन इमोशनल नहीं होंगे। फिल्म शुरू होते-होते लिव-इन में रहने और कभी न शादी नहीं करने का संकल्प करने वाला कपल फिल्म खत्म होते-होते शादी कर लेता है। नए जमाने के हिसाब से हीरो को कम्प्यूटर गेम्स डेवलपर और हीरोइन को आर्किटेक्ट दिखाया गया है। बाकी सभी पात्र पुराने जमाने के है, वैसे ही जिद्दी, अनगढ़ और भकुआ। अगर कुछ करने को नहीं हो और पैसे व वक्त खर्च करना हो, तो यह फिल्म देखी जा सकती है।

लेखक परिचय: हिन्दी के पहले वेब पोर्टल ‘वेबदुनिया’ के पहले सम्पादक एवम् ब्लागर वरिष्ठ पत्रकार है|Website: http://prakashhindustani.com/

 

matruadmin

Next Post

हर रिटायरमेंट का आनंद लें...

Mon Jan 23 , 2017
श्रीमती माला महेंद्र सिंह, (एम एस सी, एम बी ए, बी जे एम सी) अनिरुद्ध जी की प्रशासनिक सेवाएं कल समाप्त होने जा रही है। जीवन के साठ वसंत देखने के साथ जीवन के हर खट्टे-मीठे अनुभव का स्वाद चखने का अपना अलग ही आनन्द है। ये ही उनकी फिलोसॉफी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।