
हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग का हीरक जयंती (75वाँ) अधिवेशन 23, 24, 25 जून 2024 को कोरापुट उड़ीसा में सोल्लास और सोउद्देश्य सम्पन्न हुआ। अधिवेशन हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय उड़ीसा के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आर.एस. सर्राजु, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय दिल्ली आगरा के निदेशक डॉ. सुनील बाबुराव कुलकर्णी की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय उड़ीसा के कुलपति डॉ. चक्रधर त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. गजराज सिंह चरण पण्डा सम्मेलन के प्रधानमंत्री श्री कुन्तक मिश्र द्वारा कार्यक्रम को मूर्त रुप दिया गया। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इन्दौर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उद्घाटन सत्र में समिति की मासिक पत्रिका ‘वीणा’ के 1160 वें अंक का अतिथियों व समिति के मंत्रियों, प्रधानमंत्री श्री अरविंद जवलेकर, प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी, प्रबंध मंत्री श्री घनश्याम यादव, प्रकाशन मंत्री अनिल भोजे, अर्थ मंत्री श्री राजेश शर्मा, परीक्षा मंत्री उमेश पारीख व कार्यपरिषद् सदस्य श्री अरविन्द ओझा द्वारा लोकार्पण किया गया। दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर विशेष अतिथि रहे दिनांक 24.06.2024 को दूसरे सत्र में एक राष्ट्र एक भाषा विषय पर हरेराम वाजपेयी का प्रभावी उद्बोधन रहा तथा उसी रात हुए कवि सम्मेलन में श्री वाजपेयी के कविता पाठ को भरपूर सराहना मिली। इस सम्मेलन में देश के तमाम राज्यों हिन्दी संस्थाओं के अनेक साहित्यकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार पटनायक, डॉ. हेमराज मीणा, डॉ. चक्रधर पधान, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. ए.एम. इकबाल, डॉ. भरत पण्डा, शेषमणि पाण्डेय आदि काफी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे। वहाँ के समाचार पत्रों में इन्दौर की समिति के सदस्यों के चित्र प्रमुखता से प्रकाशित हुए।

