कहानीकार भावना शर्मा ‘भागीरथी साहित्य सम्मान’ से हरिद्वार में सम्मानित

0 0
Read Time1 Minute, 50 Second

दिल्ली। अमृत महोत्सव वर्ष में ट्रू मीडिया समूह हरिद्वार में ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव -2023 में मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मातृभाषा डॉट कॉम की सह सम्पादक भावना शर्मा को हिन्दी के प्रचार-प्रसार व उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए ’भागीरथी साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमेरिका के साहित्यकार इंद्रजीत शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. अशोक मैत्रेय ( अध्यक्ष ), स्वागत अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति विशिष्ट अतिथि रमा शर्मा, जापान , डॉ. अंजना सिंह, डॉ. सूक्ष्म लता महाजन और ओमप्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।

सम्मान उपरांत सुश्री शर्मा ने कहानी पाठ किया एवं हिन्दी भाषा के विस्तार की परियोजना साझा की।
ज्ञात हो कि भावना शर्मा कहानीकार हैं, जिनके दो कहानी संग्रह आ चुके हैं। हाल ही मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत मातृभाषा डॉट कॉम का आप सम्पादन भी करती हैं। साथ ही, इस आयोजन में मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला भी सम्मानित हुए।

matruadmin

Next Post

कथाकार संजीव को मिला इस वर्ष का साहित्य अकादमी पुरस्कार, 12 मार्च को होंगे सम्मानित

Wed Dec 20 , 2023
साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक को एक लाख रुपये की नकद राशि, शॉल और ताम्रफलक प्रदान किया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह 12 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा दिल्ली। हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार संजीव को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। साहित्य अकादमी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।