
रात में सोने से पहले
दिनभर का देखो खाता
किस को हमने कष्ट दिया
किससे टुटा है नाता
क्या कमी रही हमारी
क्या किया है अच्छा काम
कितने समय ले पाए है
हम परमात्मा का नाम
एक एक क्षण है कीमती
रखिए सदा यह ध्यान
कल की सुबह एक नई हो
जो दुःखो पर लगाये विराम।
#श्री गोपाल नारसन

