
जिनको मिलता है
बडो का आशीर्वाद
वे पार तर जाते है
जो करते है
बडो की उपेक्षा
वे कष्ट बहुत पाते है
बुजुर्गों की सेवा
नारायण सेवा
बुजुर्गों का मान
ईश्वरीय अधिमान
माता पिता ही
भगवान है घर के
जो उनके चरणों मे
जीवन बिताते है
वे प्रभु के प्यारे
कहलाते है।
#श्रीगोपाल नारसन

