
प्यार,भाईचारा बना रहे
हर कोई अपना सगा रहे
नही किसी से नफरत हो
ऐसा सदभाव बना रहे
दुःख सुख मे भागीदार हो
एक दूसरे के मददगार हो
अपनत्व एक मिशाल हो
ऐसा अपना हिन्दुस्तान हो
सबके सब धर्मानुयायी रहे
सहिष्णुता जग मे फैलाते रहे
अहिंसा जीवन आधार रहे
शाकाहार सबका आहार रहे
घर आँगन का बटवारा न हो
गांधीवाद कभी पराया न हो
हिंसा का प्रतिवाद होता रहे
‘हे राम’ गांधी याद आता रहे।
#श्रीगोपाल नारसन

