
मां से बड़ा कोई नही जग में
मां ही बच्चों की पालनहार
बच्चों की स्वांस में स्वांस चलती
मां सपने बुनती रोज हजार
कभी भाई पर, कभी पति पर
कभी ओलाद पर लुटाती प्यार
भूखे पेट रहकर दिवसभर
ईश्वर से मांगती मन्नत हजार
संतान सुख बना रहे सदा
मां दुआ मांगती रहती सदा
अहोई पर्व पर उपवास रख
करती उपासना पार्वती की सदा।
#श्रीगोपाल नारसन

