शांतिनिकेतन यात्रा संस्मरण भाग 3

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की जरूरत महसूस करते थे। उनके मन में एक ऐसे संस्थान की परिकल्पना थी जहां शिक्षा का मतलब केवल किताबों में सिमटना न हो। वे चाहते थे बच्चे बंद कमरों से बाहर निकलकर प्रकृति के साथ जुड़ना सीखें।

कहीं उन्होंने लिखा भी है…’वास्तव में पुस्तकों द्वारा ज्ञान प्राप्त करना हमारे मन का प्राकृतिक धर्म नहीं है…वस्तु को सामने देख सुनकर उसे हिला घुमाकर अपनी आंखों से देखभाल तथा जांच करके ही आविष्कृत ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।’

शांतिनिकेतन की स्थापना के साथ उन्हें इस परिकल्पना को साकार रूप देने का अवसर मिला। उन्होंने शांतिनिकेतन के अंदर ऐसे वातावरण का सृजन किया जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी के बीच कोई दूरी न हो। सब एक साथ मिलकर काम कर सकें।

1901 में उन्होंने शांतिनिकेतन में एक छोटे से विद्यालय की स्थापना की। 1919 में उन्होंने विशेष रूप से कला के एक विद्यालय ‘कला भवन’ की नींव रखी जो आगे 1921 में स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय का हिस्सा बना। इस ‘कला भवन’ में कला प्रशिक्षण की एक अलग पद्धति अपनायी गई। यह पद्धति दरअसल कला को प्रकृति के साथ जोड़ने का एक अनुपम प्रयोग है। बंद कमरे या स्टूडियो में बैठ कर चित्रकारी करने के बजाय यहां शिक्षार्थी हरे भरे पेड़ों के नीचे पंछियों के गान के साथ प्रकृति का अवलोकन करते हुए चित्र उकेरते हैं।

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण के लिए विश्वभारती में
‘कला भवन’ के साथ ‘संगीत भवन’, ‘शिक्षा भवन’ (कॉलेज) एवं ‘विद्या भवन’ (रिसर्च विभाग) भी बने। आगे चलकर हिंदी के उच्चतर अध्ययन एवं शोध के लिए ‘हिंदी भवन’ भी विश्वभारती का हिस्सा बना। चीनी भाषा के अध्ययन के लिए ‘चीना भवन’ एवं देश विदेश के धार्मिक विचारों के अध्ययन के लिए ‘दीनबंधु भवन’ का भी निर्माण हुआ…

क्रमशः

#डा. स्वयंभू शलभ

matruadmin

Next Post

दिवाली

Thu Oct 24 , 2019
कोई तो हमको समझाये, होती कैसी दीवाली! तेल नदारद दीया गायब, फटी जेब हरदम खाली। हँसी नहीं बच्चों के मुख पर,चले सदा माँ की खाँसी। बापू की आँखों के सपने, रोज चढ़ें शूली-फाँसी। अभी दशहरा आकर बीता,सीता फिर भी लंका में। रावण अब भी मरा नहीं है, क्या है राघव-डंका […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।