हनी की वैतरणी

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। और लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता किए बगैर कुछ काम कुछ लोग कर लेते है तो बाद में मुँह दिखाने के लायक भी नहीं रहते। क्योंकि जब लोग कहते है तो इज्जत फालुदा ही बनता है।

अब हनी ट्रैप को ही देख लो, लिव इन में हनीमून समझ कर हनी के साथ मजे लेने के चक्कर में ट्रिप करी। मजे ले भी लिए पर जब सौदा मनी पर आया तो हनी को ट्रैप करने में खुद ही ट्रैप हो गये । सत्ता में रहकर सुंदरियों की सहायता से और संपदा में वृद्धि करने और दोनों पर हाथ साफ करके मनुष्य जब विरक्त होकर संत बनने लगा कि सुंदरी ने अपना आखरी दॉव चला और मनुष्य चारों खाने चित हो गया ।

हनी ट्रिप करने वाले ‘समरथ को नहीं दोष गुंसाई’ को अपनाकर अपने रसूख के बल पर वैतरणी पार कर गंगा में डूबकी लगाने का मन बना रहे थे पर भूल गये कि जिसने वो पंक्ति लिखी उसी ने यह भी कहा है ‘जो जस करहि तस फल चाखा’। बहुत सारी इच्छाओं के साथ कर्म किया अब फल आने लगे है । और यह भी सत्य है कि कर्म का फल हमेशा बढता ही रहता है । और शहद की तरह मीठा ही हो यह जरुरी भी नहीं । जिसने बोया उसको तो खाना ही पड़ेगा । नहीं खाओगे तो पुलिस और कोर्ट खिला ही देगी ।

हमारे यहॉ जब भी ट्रैप होती है तो कुछ डायरियां, कुछ मोबाइल नम्बर और कुछ सीडी पकड़ने की खबरें अखबारों की सुर्खियाँ बनती है। इस बार भी बनी। और इस बार की हनी ट्रैप में विडियो क्लिप भी उजागर हुए। और लिखने वालों को फिर एक मुद्दा मिल गया। पुरातन परम्परा का ही स्वरुप विद्वानों ने इस ट्रैप को बताया है। और कहा कि सत्ता की नाव सदा से ही सुंदरियों के सौंदर्य के भरोसे तैरती रही है । और सदा तैरती रहे इसके लिए सदा से सुंदरियों को विषकन्या के रूप में तैयार किया जाता रहेगा। पुरातन काल में राजा अपने राज्य की सुंदर कन्याओं को बाल्यावस्था से ही जहरपान करवाता और यौवनावस्था में विषकन्या के रूप में दूसरे राजाओं पर विजय प्राप्ति के लिए उनका उपयोग करता था। शत्रु राजा को रूप के जाल में फंसा मौत के घाट पर पहुंचा देती थी वो विष कन्याएँ। अब कन्याएँ अपने यौवन का सौदा करके और विडियों क्लिप बना कर राजा और प्रजा दोनों का हिला देती है। और जो इनके संसर्ग में आया उसका फालुदा बना देती है।आदमी जब कोयले की दलाली करके सफेद कपड़े बचाने के चक्कर में हो, तो ही ट्रैप होता है। करे भी क्या ? काले हो कर निकल सकता नहीं, ताउम्र कोयले की खदान में रहने का मन भी नहीं, तो ट्रैप तो होना ही अच्छा। ताकि हम्माम के सारे साथी एक जैसे ही बाहर निकले, न किसी को गिला रहे न शिकवा। आखिर हनी की चिपचिपाहट है तो सब में ही।

#संदीप सृजन

matruadmin

Next Post

हिंदी

Wed Sep 25 , 2019
‘अ’ से अक्षर ज्ञान कराते अंधकार से प्रकाश में लाते ‘क’ से कायदा शुरू होता करुणा का पाठ पढाता दया,ममता इसी से उपजे प्रेम भाव के अंकुर उपजे ‘क’ से ही कर्म भी बनता कर्म बिना न जीवन चलता हिंदी वर्णमाला बहुत निराली ‘अ’ से ‘ज्ञ ‘में सिमट गई सारी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।