पुस्तकों का खादिम चल बसा…..

FB_IMG_1564234475598
सुना और पढ़ा तो यही था कि लोग देवताओं, ईश्वर, पीर, फ़क़ीर, मंदिर, मस्जिद, दरगाह, देश की खिदमत करते है, उनकी सेवा करके जीवन में अद्भुत होने का परिचय देते है, पर अनोखी बात तो यह है कि कोई पत्रकार के रूप में बाद में बने पहले वो ‘प्रगति पुस्तक भंडार’ से पुस्तकों के खादिम बन गए।
वास्ता यही कोई 9-10 साल पहले से हुआ था, मेरे पत्रकारिता के मार्गदर्शक प.विजय अड़ीचवाल जी ने मेरे पुस्तक पढ़ने के शौक के चलते मेरा परिचय अतुल लागू जी से करवाया, पहली मुलाकात में ही लागू जी ने किताबों की दुनिया की सरसरी सैर करवा दी, कई ऐसी पुस्तकें जो अन्य पुस्तकालयों में भी अनुपलब्ध रही उनसे लागू जी ने भेंट करवाई, हमेशा हँसी-मजाकिया लहजे में गंभीरता का रस घोलने वाले लागू जी को सारस्वत्य सेवा का जो अनूठा आशीष मिला वो निश्चित तौर पर काबिल ए तारीफ ही है।
प्रेस क्लब उनका आना-जाना लगा रहता था, जब भी मिलते मुझसे तो हमेशा किसी नई किताब की चर्चा करते, विगत 3 माह पहले ही मैंने उनसे कहकर अमृता प्रीतम जी की एक किताब ‘मन मिर्जा-तन साहिबा’ बुलवाई थी, मैंने जब राशि देना चाही तब वो ये कह गए ‘बेटा ! इसकी राशि नहीं चाहिए, मेरे पास 3 प्रति है इसकी, इसलिए ये तो मेरी तरफ से उपहार रख’
मैंने कहा भी कि ‘दादा ,मैं पढ़ कर लौटा दूँगा, आप किसी अन्य को पढ़ने के लिए दे दीजिएगा।’ वो ये कहते रह गए कि ‘अब कहाँ पढ़ते है ये किताबें लोग….!’
बातें बहुत-सी है , और क़िस्सागोई भी।
विगत कई दिनों से वे अस्वस्थ्य थे, फेसबुक ,व्हाट्सएप्प आदि पर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं भी चल रही थी पर ये मालूम नहीं था कि आज ही अलसाई सुबह ये समाचार मिलेगा कि लागू जी हमे अलविदा कह जाएंगे।
*अब न मन मिर्जा रहेगा न तन साहिबा….*
इंदौर की पत्रकारिता में अपनी हँसमुख छवि से सफेद रंग की एक्टिवा को अपना अश्व मान कर सदा आयोजनों आदि में शिरकत करने वाले लागू जी सचमुच पुस्तकों के खादिम ही थे, जिनकी साफ़गोई से हर कोई प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था।
मूलतः मराठी भाषी होने के उपरांत भी हिन्दी के प्रति उनकी निष्ठा अद्भुत थी। यही बात उनका कायल बनाने के लिए पर्याप्त थी।
ईश्वर ने यदि उन्हें अपने पास बुलाया है तो जरूर ईश्वर के ग्रंथागार का सभापति ही बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया होगा…
*है परमात्मा ! इस शुभ्रा के खादिम को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए अपने अलौकिक संसार में फिर किताबों और ग्रंथों से जोड़ देना आप….*
पुनश्चय अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सहित…..
लागू जी को नमन ,वंदन
*डॉ अर्पण जैन ‘अविचल’*
हिन्दीग्राम, इंदौर

matruadmin

Next Post

जय भोले शंकर

Sun Jul 28 , 2019
भोले शंकर अबके सावन में अपने पास बुलाना। दिल में जगह न दो तो अपने पैरो में जगह बनाना।। शीश तुम्हारे चरणो में रख मेरा जीवन कट जाए। सर पर हाथ रहे तुम्हारा तो हर संकट कट जाए।। जब जब शंकर नाम तुम्हारा मेरे मुख पर आए। मन से लेकर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।