​​पिता के लिए बेटी क्या होती है

sanjay
 पापा मैने आपके लिए हलवा बनाया है 11 साल की बेटी बोली
 अपने पिता से बोली जो की अभी ऑफिस से घर में पहुंचे ही थे
 पिता – वाह क्या बात है,लाकर खिलाओ फिर पापा को !!
 बेटी दौड़ती हुई फिर रसोई में गई और बड़ा कटोरा भरकर हलवा लेकर आई पिता ने खाना शुरू किया और बेटी को देखा पिता की आखों में आंशू आ गये।
क्या हुआ पापा हलवा अच्छा नहीं लगा क्या
पिता – नहीं मेरी बेटी बहुत अच्छा बना है , और देखते देखते पूरा कटोरा खाली कर दिया
 इतने में माँ बाथरूम से नहाकर बाहर आई, और बोली : ला मुझे खिला अपना हलवा !!
 पिता ने बेटी को 50/- रुपए इनाम में दिये ।
 बेटी खुशी से मम्मी के लिए रसोई से हलवा लेकर आई
 मगर ये क्या जेसे ही उसने हलवा की पहली चम्मच मुँह में डाली तो तुरंत थूक दिया ।
 और बोली ये क्या बनाया है … ये कोई हलवा है इसमें चीनी नहीं नमक भरा है,
 और आप इसे कैसे खा गए ये तो एकदम कड़वा है !!
 पत्नी :- मेरे बनाये खाने में तो कभी नमक कम है कभी मिर्च तेज है कहते रहते हो ।
और बेटी को बजाय कुछ कहने के इनाम देते हो !!
 पिता हँसते हुए : पगली … तेरा मेरा तो जीवन भर का साथ है …
 रिश्ता है पति पत्नी का, जिसमे नोक झोक .. रूठना मनाना सब चलता है !!
 मगर ये तो बेटी है कल चली जाएगी ।
 आज इसे वो अहसास … वो अपनापन महसूस हुआ जो मुझे इसके जन्म के समय हुआ था ।
 आज इसने बड़े प्यार से पहली बार मेरे लिए कुछ बनाया है ,
 फिर बो जैसा भी हो मेरे लिए सबसे बेहतर और सबसे स्वादिष्ट है !!
 ये बेटिया अपने पापा की परीया और राजकुमारी होती है जैसे तुम अपने पापा की परी हो !!
 वो रोते हुए पति के सीने से लग गई और सोच रही थी … इसी लिए हर लड़की अपने पति में  अपने पापा की छवि ढूंढ़ती है !!
 दोस्तों … यही सच है,
 हर बेटी अपने पिता के बड़े करीब होती है या यूँ कहें कलेजे का टुकड़ा
 इसलिए शादी में विदाई के समय सबसे ज्यादा पिता ही रोता है !!
 कई जन्मों की जुदाई के बाद बेटी का जन्म होता है ,  इसलिए तो कन्या दान करना सबसे बड़ा पूण्य होता है ।। जिनको ये नसीब होता है वो निश्चित ही स्वर्ग में जाता है। बेटी में मां,दादी, बाप और पत्नी से बढ़ाकर अलग ही रिश्ता वो जीवन भर निभाती है।बेटी तो पापा की जान होती है।।

#संजय जैन

परिचय : संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं पर रहने वाले बीना (मध्यप्रदेश) के ही हैं। करीब 24 वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं बहुत सारे अखबारों-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती हैं।ये अपनी लेखनी का जौहर कई मंचों  पर भी दिखा चुके हैं। इसी प्रतिभा से  कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन्हें  सम्मानित किया जा चुका है। मुम्बई के नवभारत टाईम्स में ब्लॉग भी लिखते हैं। मास्टर ऑफ़ कॉमर्स की  शैक्षणिक योग्यता रखने वाले संजय जैन कॊ लेख,कविताएं और गीत आदि लिखने का बहुत शौक है,जबकि लिखने-पढ़ने के ज़रिए सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं।

matruadmin

Next Post

ये तो वही दिवाना है

Fri Apr 5 , 2019
जिसको छुप छुप मैं तकती थी,,जिसपे सच मुच मैं मरती थी,, जिसकी आहें मैं भरती थी,,जिसकी चिट्ठीयां मैं पढ़ती थी,, ये तो वही दिवाना है, ये तो वही दिवाना है,, जिसकी बातों में जादू था,,दिल जिसके लिए बेकाबू था,, जिसकी आखों में रव़ानी थी,,जिसकी मैं दिवानी थी,, ये तो वही […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।