नेता पुत्र-पुत्रियों की व्यथा

hemendra

       राजनीति की डगर बहुत कठिन मानी जाती है लेकिन इस पर चलने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। भागदौड़ में राजनेताओं के पुत्र पुत्रियां भी पीछे नहीं है, अच्छी खासी तादात में इनका दखल राजनीति में बढ़ता ही जा रहा है । बावजूद  यहां मामला कुछ उल्टा ही पड़ा दिखता है। जहां अन्य क्षेत्रों में वारिसों को अपने परवरिश के आधार पर खानदानी पेशा अपनाने पर कोई नानूकर नहीं होती। जिस पर हर कोई फक्र की बात कहकर हौसला अफजाई करते है। करना भी जरूरी है क्योंकि पंरपंरागत पेशे को बचाए रखना आज की जरूरत है। गौरतलब रहे व्यवसाय व राजनैतिक सेवाओं में अंतर तो है परन्तु मंशा एक ही देश की उन्नति, विकास और जनकल्याण। बतौर व्यापार में योग्यता और कार्य के मायने अनुभव के सामने बदल जाते है। वहां राजनीतिक क्षेत्र में नेता पुत्र पुत्रियों की दखल अंदाजी पर परिवारवाद का रोना रोकर तथाकथितों के सीने में सांप क्यों लोटने लगते है। ये कहते हुए कि अब राजनीति का अनर्थ हो जाएगा । यह राजनीतिक बरसाती वंश राजनीति को तहस-नहश कर देगा। उनकी यह बात तब अच्छी लगती है जब आसमान से खानदानी बरसात हो या सियासत, विरासत बनने लगे तब।

       हां! ऐसा हो तो राजनीतिक तिलक पर जरूर हांहांकार मचाना चाहिए क्योंकि राजनीति किसी की बपौती नहीं है जो वसीयत में लिख दी की मेरे बाद मेरी संतान राजपाट का सुल्तान बनेगी । यह तो लोकतंत्र है यहां जो लोगों की सच्चे मन से सेवा करेगा और पार्टी के हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहेंगा । ऐसे  नेता पुत्र पुत्र राजनीतिक उत्तराधिकारी कहलाने के सच्चे हकदार होगें। इसलिए राजनीति में जो अर्पण समर्पण और तर्पण की भावना से काम करेगा वही जनता का असली नुमाइंदा कहलाएंगा। लिहाजा जुड़े हुए राजनेताओं के पुत्र पुत्रियों की चिंता और व्यथा जायज है कि हम आज राजनीतिक के मैदान में एक निष्ठावान और कर्म योगी कार्यकर्ता की भांति अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। फिर क्यों परिवारवाद की बेदी पर हमें चढाकर कहां जाता है कि तुम नेता पुत्र पुत्री ने हमारा हक छीना है। मालूम है राजनीति में परोसी हुई थाली नहीं मिलती, कमानी पड़ती है चाहे वह कोई भी हो सबका तरीका जुदा होता है। आखिर ! हमसे ऐसे अनगिनत जवाब-तलब किए जाते रहते।

         अलबत्ता, अपनी प्रतिभा से कलेक्टर का बेटा कलेक्टर, डॉक्टर की बेटी डॉक्टर, उद्योगपति का बेटा उद्योगपति और हीरो की बेटी हीरोइन बन सकती है तो ऐसी ही योग्यतावानों से लोकशाही क्यों अछूती रहे। बहरहाल, खुशखबर है कि अब होनहार और ऊर्जावान लोग राजनीति में कदम रख रहे हैं । उनमें अगर नेता पुत्र पुत्रियों की अगवानी बढ़ती है तो किस बात का गुरेज। इस पर हमें गर्व होना चाहिए कि दूसरे क्षेत्र में भविष्य संवारने की बजाय राजनीति को अपना रहे है। सरोकार हमें बड़े मन से इनका सत्कार करना चाहिए। यदि ये दूसरे क्षेत्र में काम करते तो वह कहीं ना कहीं ऊंचे मुकाम को हासिल किए होते। ऐसे मौके बार-बार नहीं दिखाई पड़ते जहां संतान अपने माता पिता के पद चिन्हों पर भोग विलासता से विभूषित शानो-शौकत की जिंदगी को त्याग कर राजनीति की कांटो भरी राहों में चलते है खासकर पुत्रियां । वह भी तब, जब देश का नौजवान राजनीति से तौबा करने की बात करता है।

        यथेष्ठ, आम कार्यकर्ताओं के तौर पर काम करने वाले नेता पुत्र पुत्रियों की उस व्यथा से पार पाना होगा कि राजनीति में इनका आगमन केवल वंशजों की वजह  से होता है नाकि अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर। इस मिथक को तोड़ना ही राजनीति के लिए लाभदायक होगा। याने वंशवाद नहीं अपितु काबिलियत नेतृत्व का मूलाधार बनें। बेहतर, हमारे देश में अनेकों ऐसे उदाहरण है जहां इन युवाओं ने लोकतंत्र और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है । इसलिए योग्यों को दुलार और अयोग्यों को धुत्कार ही वक्त की नजाकत है। स्तुत्य स्वच्छंदता, जन कल्याण और विकास की नई इबारत राजनीति के माध्यम से देश का अधिष्ठान करेगी।

#हेमेन्द्र क्षीरसागर

matruadmin

Next Post

अंग्रेजी: खट्टर ने खूंटी पर टांगी

Tue Jan 8 , 2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अपने प्रदेश में एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसका अनुकरण देश के सभी हिंदी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को करना चाहिए। उन्होंने आदेश जारी किया है कि हरियाणा का सरकारी कामकाज अब हिंदी में होगा। जो भी अफसर या कर्मचारी अब अंग्रेजी में कोई […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।