भाग्य*/मुकद्दर/नसीब

0 0
Read Time2 Minute, 55 Second

babulal sharma
.                   💫💫💫
भाग्य  मुकद्दर  से बने, कर्म  नसीबी  खेल।
माधव भी न करा सके,कौरव पाण्डव मेल।।
.                     💫💫💫
भाग्य लिखा वनवास जो,कौशल सीता मात।
त्रिलोकी थे राम जी, लगी न  कोइ  बिसात।।
.                     💫💫💫
पाँच  पति  जग जीत थे, पांचाली  के  भाग।
जीवन भर जलती रही,द्रुपद सुता बिन आग।
.                   💫💫💫
भाग्य बदलता कर्म से,कहता सकल जहान।
मानव  अपने  कर्म  से, जग  में बने  महान।।
.                    💫💫💫
कृषक धरा के भाग्य को,लिखते हल के नोंक
अपने भाग्य न लिखसके,होयन कभी अशोक
.                   💫💫💫
सरकारों  के भाग्य  का, करे  फैसला  वोट।
जनगणमन के भाग्य को,जो पहुँचाते चोट।।
.                   💫💫💫
खेती  करे  किसान जो ,भाग्य  भरोसे होय।
प्रतिदिन घाटा खा रहे,कबहुँ न आपा खोय।
.                   💫💫💫
गाय सभी माता कहे, आदि सनातन बोल।
हुआ भाग्य का खेल ही,आवारा रही डोल।।
.                    💫💫💫
भाग्य  भरोसे  ही रहा,  भारत  देश गुलाम।
आजादी तब मिल गई, जागा जब आवाम।।
.                    💫💫💫
भाग्य भरोसे  ही रहे, जग मे  लोग  गरीब।
किसको मिलते ताज है,किसको मिले सलीब
.                     💫💫💫
भाग्य और संयोग से,हरिश्चन्द्र से रंक।
धर्मराज  बैराठ में, बने भाग्य से कंक।।
.                   💫💫💫
भाग्य समय का फेर है,होता जो बलवान।
भील लूटले  गोपिका, वही पार्थ  के बान।।
.                    💫💫💫
भाग्य  मुकद्दर कर्म से, बन जाते संजोग।
कोई शोक विशोक में, कोई छप्पन भोग।।
.                    💫💫💫
कर्म करो निष्काम तो,बन जाता है भाग्य।
सतत परिश्रम से बने,पुरुषारथ सौभाग्य।।
.                    💫💫💫
भाग्य भरोसे मत रहो, करिए  सतत सुकर्म।
मिले भाग्य काया मनुज,सभी निभाओ धर्म।

नाम– बाबू लाल शर्मा 
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धन बरसाने आई लक्ष्मी

Fri Nov 2 , 2018
धन बरसाने आई लक्ष्मी ,घर – घर खुशियाँ छाई। कर दरिद्र कोसों दूर, भण्डार भरने खुद माँ आई।। भावों के दीप सजाकर, देखो कैसी रोशनी आई। अमावस के घोर तिमिर को, जीतने रोशनी छाई।। कतारें सज रही दीपों की, बाजार सजे धजे भाई। रंग बिरंगे नव परिधानों में, सजे हैं […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।