मीरा की बेटी..

1

neha

बहुत सालों बाद धनाढय घर की बहू मीरा उम्मीद से है,घर में खुशियों का माहौल है। सब उसे कई सलाहें-बेटा ऐसा मत करना, ऐसा खाओगी तो आने वाला बच्चा गोरा होगा,स्वस्थ होगा और न जाने क्या क्या…दे रहे हैं।
मीरा के साथ ही मोहल्ले में झाड़ू निकालने वाली कला भी उम्मीद से होती है। दोनों के संवाद खिड़की से हुआ करते थे। आज अचानक मीरा की सास उसे हॉस्पिटल ले जाती है स्वास्थ्य परीक्षण का बताकर ,परंतु वास्तव में उसका शिशु का लिंग परीक्षण कराने के लिए..। परीक्षण में ज्ञात होता है कि,मीरा के अंदर पल रहा शिशु कन्या है। यह बात सुनकर घर में मातम-सा छा जाता है,और तैयारी शुरू होती है मीरा की बच्ची को मारने की..। मीरा सबसे विनती करती है कि,मुझे मेरी बच्ची को नहीं मारना लेकिन इसमें न उसका पति साथ देता है,न ही उसके घर वाले..यहाँ तक कि, उसकी माँ भी साथ नहीं देती है। वो अपनी माँ और सास को कहती है- सासू माँ,आपकी भी तो बेटी है और माँ भी..तुम्हारी बेटी हूँ तो आप मेरी बेटी को जन्म क्यों नही लेने दे रही हो? सास गुस्से में तमतमाते हुए बोली-लड़की को जन्म देना है तो मेरे घर से निकल जा। अगर तू लड़की को नहीं गिराएगी तो हमारे घर में तेरे लिए जगह नहीं रहेगी।
मजबूरन मीरा को अपनी बेटी को गिराना पड़ता है..इसके बाद कला और मीरा का खिड़की संवाद भी बंद हो गया..। फिर कुछ दिन बाद कला गोद में अपना शिशु देती है,तो उसे देख मीरा अपना सारा गम भूल जाती है। वो अपनी बच्ची के अवसाद से बाहर आ जाती है,यह देख उसे उसकी सास से घृणा हो जाती है।

#नेहा लिम्बोदिया

परिचय : इंदौर निवासी नेहा लिम्बोदिया  की शिक्षा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से  पत्रकारिता में हुई है और ये शौक से लम्बे समय से लेखन में लगी हैं। कविताएँ लिखना इनका हुनर है,इसलिए जनवादी लेखक संघ से जुड़कर सचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इनकी अभिनय में विशेष रुचि है तो,थिएटर भी करती रहती हैं।

matruadmin

One thought on “मीरा की बेटी..

Comments are closed.

Next Post

पशुबंदी और एटीएम से गोबर

Wed Mar 15 , 2017
किसी जमाने में वे ‘अबे ओ बच्चा’ थे, फिर बच्चा बाबू कहलाए..सरकार में आ गए तो श्रीमंत बच्चा बाबू हो गए ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने का हल्ला हुआ तो अब सर बी.बी. हैं। स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी सर बी.बी. पर भी है,सो होली के ठीक पन्द्रह दिन पहले उन्होंने प्रजा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।