दो विपरीत दिशाओं में खींच मन खेलता है कशमकश का खेल. तुम तो, मुझमें समाये हो यह शाश्वत् सत्य बड़ी शांति देता है शक्ति प्रदान करता है कुछ भी कर बैठने का साहस प्रदान करता है रह गये थे जो अधूरे सुकर्म समय के आभाव में उन्हें पूरा करने की […]

  शोषण,तापन,द्रवण ये,सम्मोहन,उन्माद। पञ्च बाण से चोट कर,सुने नहीं फरियाद। सुने नहीं फरियाद,सखा ऋतुराज मिल गया हँसता खड़ा अशोक,नवल सहकार खिल गया मुस्काता राजीव,मल्लिका करती पोषण। सौरभ से मिल जूही,कर रही है उर-शोषण। आली! वृन्दावन चलें,जहाँ बसें रसराज। पीछे-पीछे आएगा,बौराया ऋतुराज॥ बौराया ऋतुराज,कली रसवन्ती होगी मोहन की मुरलिया,आज गुणवंती होगी […]

तन वृन्दावन हो गया,मन पूरा ब्रजधाम। सांस-सांस राधा रटे,धड़कन-धड़कन श्याम॥ ब्रजरज की महिमा भला,समझ सका है कौन। राधा-राधा रट रहा,जिसका कण-कण मौन॥ जब-जब तेरे द्वार पर,आया मेरे श्याम। रसिक शिरोमणि कर दिया,तूने मन ब्रजधाम॥ राधा के आँसू लिए,रोता है अविराम। प्राणों के ब्रजधाम में,आ जाओ घनश्याम॥         […]

हुआ चराचर मुग्धमन,सुन बंशी की तान। कान्हा की छेड़ी मृदुल,ध्वनि जब पहुंची कान॥ पूछे यमुना की विकल,लहरों का संगीत। विकल प्रतीक्षा तक गई,कब आओगे मीत॥ वंशी अब रख दो उधर,अरिमर्दन  अभिराम। चक्र सुदर्शन हाथ में,फिर से लो घनश्याम॥ मोह चराचर को लिया,लीला ललित दिखाय। यमुना-तीर तमाल तरु,मुरली मधुर   बजाय॥   […]

  मुरली,माखन,प्रीति  है,कृपा मिले अभिराम। ब्रजवासी फिर मुक्ति क्यों,चाहेगा घनश्याम!॥ जड़-चेतन,चर-अचर सब,मोहे खोकर ध्यान। हुई अचेतन सृष्टि सब,सुन मुरली की तान॥ भागीं मधुवन के लिए,बूढ़ी,बाल-जवान। हुईं गोपियाँ बावलीं,सुन मुरली की तान॥ झूमें,नाचे चर-अचर,भूल देश,गति,काल। कान्हा की बंशी बुने,सम्मोहन का जाल॥                     […]

तेरे प्रेमी भक्त हैं,कान्हा!कई करोड़। सबके मन से किस तरह,करते हो गठजोड़? मधुबन्ती ब्रजभूमि में,कान्हा मधु का धाम। मधुमय वंशी स्वर सरस,मधुमय राधा नाम॥ रुदन देती कभी,देती हँसी ललाम। कान्हा!तेरी बाँसुरी,गूंज रही अविराम॥ छोड़ गए ब्रज में रुदन,पीड़ा,व्यथा अनंत। कहो द्वारिकाधीश! कब,होगा इनका अंत ?॥           […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।