1

आज फिर खाली हाथ ही लौटा हूं.. गले लगा पत्नी को मैंने धीरे से उसके कान में बोला … मुस्कुराकर वो पलटी और मन्दिर में दीप जलाने लगी … चाय लेकर के आई पास वो और बच्चों संग लाड़ लड़ाने लगी.. बडी़ उम्मीद से भरी थीं उसकी आँखें.. धैर्य धर […]

राह कठिन है जीवन की, पर फिर भी चलते जाना है। नील गगन के पास जाकर, विजय की परचम लहराना है॥ आज गिरे हैं कल उठेंगे, और फिर दौड़ लगाएंगे। राह की कठिनाइयों से हम, नहीं कभी घबराएंगे॥ क्या हुआ जो आज है अँधेरा, कल उजाला हो जाएगा। आज की […]

धधक उठी ज्वाला जौहर की,राजस्थान कहानी थी। रतन सिंह मन-प्रेम पदमिनी,वो मेवाड़ की रानी थी॥ गन्धर्वराज घर की किलकारी,चम्पावती की मन ज्योति। सिंहलद्वीप की राजरागिनी,स्त्री की थी उच्चतम कोटि॥ सुंदरता तन में भी अनुपम,मन बुद्धि संग जीत मनोति। रतन सेन को भान हुआ तो,बनी वो प्रेम कहानी थी॥ धधक उठी […]

ज़रा-सी ठेस लगती है तो शीशा टूट जाता है, मग़र क्यूँ आइने को साथ पत्थर का ही भाता है। उसी को जानती है मानती है पूजती दुनिया, अँधेरी बस्तियों में जो बुझे दीपक जलाता है। लहर की प्यास क्या जाने वो इक मासूम-सा बच्चा, जो टूटे साहिलों पर भी घरौंदों […]

1

मेरा देश बदल रहा है, न जाने किस दिशा में बढ़ रहा है। क्या-कुछ सोच कर गए थे हमारे देश के नेता, दुनिया में नाम रोशन करेंगे हमारे देश के बेटे। मगर यह तो घूम रहे इतिहास की चादर लपेटेll क्या जानें यह लोग, किस तरह यह स्वर्णिम इतिहास गढ़ा […]

1

धीर गंभीर,तुम मर्यादित सागर हमेशा तुम मर्यादित रहते, नीले आसमान-सा तेरा अम्बर मन हर्षित कर जाता है, उर में रत्नों का संसार समेटे तनिक घमंड न तुमको आता, उछलती-कूदती और लहराती लहरें धरती का आलिंगन करने, किनारे तक आतीं नृत्य करतीं और लहराती, हर-हर कर शब्द निरंतर मन पुलकित कर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।