हर घर जब आलोकित होगा, गाँव-गाँव जब विकसित होगा तब दीवाली आएगी। हर बच्चा जब शिक्षित होगा, हर किसान मन प्रमुदित होगा तब दीवाली आएगी। हर आंगन जब खीर पकेगी, भ्रष्टाचार की लूट रुकेगी तब दीवाली आएगी। खुश होकर तिरंगा लहराएगा, आतंकवाद से मुक्त फहराएगा तब दीवाली आएगी। निश्चिंत हो […]
Uncategorized
आत्मिक सुख आशीष दे,मन में भरे मिठास। त्यौहारों में अग्रणी,आश्विन-कार्तिक मास॥ जग-जननी माँ अम्बिके,लेकर रुप अनेक। भक्तों को देती अभय,मिटा पीर प्रत्येक॥ विजयादशमी पर्व में,बने जगत श्रीराम। सत्य-धर्म की जीत से,गूँजे चारों धाम॥ सुधा-सिन्धु सम चन्द्रमा,शरद ऋतु की रात। हर ले जीवन की व्यथा,सुने हृदय की बात॥ राज सुहाग अखंड […]