इंतजार उनका किया बीते दिन और रात। नैना रास्ता देख कर अश्रु करें बरसात। एक हतो हरि संग गयो अब बेमन हम लोग। पल-पल छिन-छिन मर जिएं कैसे कटे वियोग। राधा ऐसी बावरी कान्हा प्रीत लगाय। वृंदावन के बीच में कान्हा-कान्हा गाय। ऊधो कान्हा से कहो क्यों बिसरायो मोय। जन्म-जन्म […]

आलीशान इमारत की बुनियाद, और तारीख लिखता मेरे देश में.. अपने लहू से हर ईंट को सींचता, हर एक निरीह मजदूर मेरे देश में। तन पर जिनके एक भी कपड़ा नहीं, पेट पर बंधे हैं पत्थर भारी-भरकम.. जाने किन हालातो में है जीता-मरता, भूख से लड़ता मजदूर मेरे देश में। […]

नहीं चाहिए तुम्हारी झूठी संवेदना,खोखली हमदर्दी, और फरेबी शाब्दिक जुगाली। मत करो मजदूर दिवस की आड़ लेकर मुझे इन्सानी बिरादरी से अलग। कर्म तुम भी करते हो कर्म मैं भी करता हूँ, जिन्दगी से परेशान तुम भी, परेशान मै भी.. तो  फिर सिर्फ मेरी ही बेबसी, लाचारी और बदहाली पर […]

उलझ गए कुछ यूँ बातों के बटवारे में, ग़ुम हुए कुछ यूँ शब्दों के उजियारे में। प्रश्न बना खड़ा है जीवन पल प्रति पल, अनसुलझे प्रश्नों के अंधियारे गलियारों में। जगमग होती आकांक्षाएं चमक चाँदनी-सी, घनघोर निशाओं के गहरे अंधियारों में। खोजा करते दिन प्रतिदिन जीवन पथ पर, आशाओं के […]

खून-पसीने से जिंदगी होती रही दरबदर, कौन जाने कि कैसा होता है उनका घर।। गरीबी जहाँ मजबूरी बन जाए जीवन में, तो कहाँ जाए सुख चैन उनका बेअसर। तिनके-तिनके से झोपड़ी बनाते हैं वो, जहाँ खाली रह जाता है उनका सफर। कमाने वाला एक और खाने वाले चार, असमंजस में […]

आओ रे, कर्म की आँधियाँ चलाओ रे.. पत्थर तोड़ते,सड़क बनाते ऊँचे ऊँचे महल बनाते फिर भी रहते बेघर हम, आकाश के नीचे लेते दम। कर्म ही हमारा जीवन है, परिश्रम ही हमारा धन है।। बोझा ढोते,ठेला चलाते, फिर भी रूखा-सूखा खाते.. दर्द के आँसू पीते हैं हम, अभावों में जीते […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।