जल,जंगल,जमीन की लड़ाई हमे हमारा अधिकार दो भाई जीने का सबको यहां हक है हम यही के है क्या कोई शक है हम गांधी मार्ग के है अनुयायी अहिंसा से ही सब मुहिम चलाई वनाधिकार आंदोलन रंग लाया राजस्थान तक इसे पहुंचाया तरुण भारत ने भी मान दिया किशोर उपाध्याय […]

उत्तरायण होकर सूर्य पतंग संग करें मस्ती । तिल – गुमूंगफली बिना बेगानी संक्रांति ।। दूर करती खुशियों से मन में फैली जो भ्रांति । देती रिश्तों में मिठास मतभेद मिटाती संक्रांति ।। ऊंची उड़ान भरें सद्भाव प्रेम से रहना सिखलाती । पोंगल तो कही लोहडी रुप में मनातें हैं […]

विश्व हिंदी दिवस पर हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हरिद्वार साहित्य महोत्सव में भारत नेपाल के साहित्यकारों ने दोनों देशों की लोक संस्कृति और साहित्य के आदान प्रदान के लिए साहित्यिक समरसता का संकल्प लिया।इससे पूर्व भी मेरठ और नेपाल के वीर गंज में इस तरह के […]

प्रेम कोई फ्रेम नही है यह सुकून भरा कोना है। जहां मन होता प्रफुल्लित प्रेम नाम ऐसा सलोना है ।। प्रेम कोई कच्चा धागा नही खुशियों का एक पालना है । जीवन आनंद की सच्चाई का प्रेम ऐसा आईना है ।। प्रेम कोई मजहबी नही प्रेम तो हर में मन […]

ताकत कितनी भी पास हो हर समय यह एहसास हो असली ताकतवर कोई ओर है मेरे नाम का तो बस शौर है करता वह ही ,जो चाहता है बस, नाम मेरा हो जाता है करता हुआ वह दिखता नही अहंकार जरा भी वह करता नही पूरी सृष्टि का नियंता है […]

जो खोट है अपने अंदर उनको कर लो अभी से दूर स्वर्णकार बनकर स्वयं सोने संग बन जाओ कोहिनूर घोर कलियुग की कालिमा अब छंटने ही वाली है युग परिवर्तन की बेला है सतयुग किरण आने वाली है इसके लिए खुद को अब तैयार करना होगा जो विकार बचे है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।