आजादी

0 0
Read Time4 Minute, 27 Second
shil
कक्षा में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे लड़के-लड़कियों का उत्साह बढ़-चढ़कर बोल रहा था।
विषय था ‘आजादी के बाद प्रगति।’
लड़कियों का पलड़ा भारी था। वाद-विवाद प्रतियोगिता में हर पक्ष के सकारात्मक मुद्दे को अंक बढ़ाकर और नकारात्मक मुद्दे पर घटाकर अंक दिए जा रहे थे।
अंत में निर्णायक-मंडल एक मुद्दे पर अटक गया।
लड़कों का तर्क था,-‘राजनीतिज्ञों के भ्रष्टाचार के कारण आजादी के बाद आज तक देश प्रगति नहीं कर पाया।’
 लड़कियों का तर्क था, ‘देश में जनसंख्या पर रोक,शिक्षा-प्रसार तथा गरीबी दूर करने के उपाय किए गए होते तो आज देश प्रगति की दौड़ में अन्य देशों से आगे होता।’
अंत में निर्णायक-मंडल ने कहा,-‘दोनों पक्षों ने सही मुद्दे प्रस्तुत किए, इसलिए प्रतियोगिता में दोनों पक्षों की जीत मानी जाएगी।’
काश! आज के जैसी सोच रखने वाले विद्यार्थी स्वतंत्रता बाद राजनेता बने होते तो देश को सही अर्थ में आजादी मिल जाती।

                                                                            #शील निगम

परिचय : शील निगम  का जन्म आगरा (उ.प्र.)में १९५२ में हुआ हैl शिक्षा बीए और बीएड हैl आप कवयित्री ही नहीं,वरन पटकथा लेखिका भी हैंl मुंबई में १५ वर्ष प्रधानाचार्या तथा १० वर्ष तक हिन्दी अध्यापन कराया है l विद्यार्थी जीवन में अनेक नाटकों,लोकनृत्यों तथा साहित्यिक प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुई हैंl दूरदर्शन पर काव्य-गोष्ठियों में भाग लेकर संचालन भी किया है,तथा साक्षात्कारों का प्रसारण भी हुआ हैl आकाशवाणी के मुंबई केन्द्र से रेडियो तथा ज़ी टीवी पर कहानियों का प्रसारण (परंपरा का अंत,तोहफा प्यार का और चुटकी भर सिन्दूर आदि) हुआ हैl देश-विदेश में हिन्दी के पत्र-पत्रिकाओं,पुस्तकों तथा ई-पत्रिकाओं में भी विभिन्न विषयों पर आलेख,कविताएं तथा कहानियाँ प्रकाशित हैंl विशेष रूप से इंग्लैण्ड,ऑस्ट्रेलिया तथा नीदरलैन्ड की पत्रिका में बहुत-सी कविताओं का  प्रकाशन हुआ हैl  आपकी कई कई कविताएँ पुरस्कृत हुई हैंl शील जी ने बच्चों  के लिए नृत्य- नाटिकाओं का लेखन,निर्देशन तथा मंचन भी किया हैl हिन्दी से अंग्रेज़ी तथा अंग्रेज़ी से हिन्दी अनुवाद कार्य भी आपने किया हैl हिन्दी से अंग्रेज़ी में एक फिल्म का भी अनुवाद कर चुकी हैं तो उपन्यास तथा मराठी फिल्म ‘स्पंदन’ का भी अनुवाद किया हैl हिन्दी से संबंधित बहुत से कार्यक्रमों में सहभागिता की हैl विशेष रूप से लंदन,मैनचेस्टर और बर्मिंघम में आयोजित काव्यगोष्ठियों में काव्य पाठ किया हैl  

आपको लेखनी के लिए बाबा साहब आम्बेडकर नेशनल अवार्ड(दिल्ली),हिन्दी गौरव सम्मान(लंदन),प्रतिभा सम्मान(बीकानेर)और सिद्धार्थ तथागत कला साहित्य सम्मान(सिद्धार्थ नगर) ख़ास तौर पर मिला हैl आपका निवास वर्तमान में अंधेरी(पश्चिम)मुंबई में हैl आपके साझा संकलन-अनवरत,आमने सामने,१४ काव्य रश्मियाँ,प्रेमाभिव्यक्ति,सिर्फ़ तुम और मुम्बई के कवि निकले हैंl 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिल गई आजादी हमें...

Mon Aug 14 , 2017
मिल गई आजादी हमें- अपना राज करने की, अपनी जेब भरने की और मनमानी करने की॥ मिल गई आजादी हमें- जनता को मूर्ख बनाने की, जनता को फुसलाने की नई नीति बनाने की, झूठ-मूठ में बतियाने की॥ मिल गई आजादी हमें- सम्पत्तियां हड़पने की, ख़ामोखा खड़कने की किसी को भी […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।