कथाकार संजीव को मिला इस वर्ष का साहित्य अकादमी पुरस्कार, 12 मार्च को होंगे सम्मानित

1 0
Read Time2 Minute, 9 Second

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक को एक लाख रुपये की नकद राशि, शॉल और ताम्रफलक प्रदान किया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह 12 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा

दिल्ली। हिन्दी के वरिष्ठ कथाकार संजीव को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने आज रवींद्र भवन स्थित साहित्य अकादमी भवन में इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा की। इस साल 24 भारतीय भाषाओं में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, तीन निबंध और एक आलोचना की पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी मंडल की बैठक में पुरस्कारों के लिए चयनित कृतियों का अनुमोदन किया गया। डॉ. के. श्रीनिवासराव ने बताया कि हिंदी भाषा के लिए चयन समिति में प्रसिद्ध साहित्यकार नासिरा शर्मा, रामजी तिवारी और लीलाधर जगूड़ी ने पुरस्कार के लिए कृति का चयन किया है। संजीव का उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ सेतु प्रकाशन से प्रकाशित हुआ है।

अंग्रेजी भाषा में नीलम शरण गौर के उपन्यास रेक्युम इन रागा जानकी, संस्कृत में अरुण रंजन मिश्र के कविता संग्रह शून्ये मेघगानम्, उर्दू भाषा के लिए सादिक नवाब सहर के उपन्यसा राजदेव की अमराई को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

matruadmin

Next Post

पांच रचनाकारों को इस वर्ष का डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान

Thu Dec 21 , 2023
24 दिसंबर को होगा सम्मान समारोह इंदौर। वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी स्मृति सम्मान इस वर्ष पांच रचनाकारों को दिया जाएगा। रविवार 24 दिसंबर को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में दोपहर 2 बजे आयोजित समारोह में इन रचनाकारों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।