दिल्ली में डाॅ. मिथिलेश दीक्षित को डाॅ. एस एन तिवारी स्मृति सम्मान प्रदान

0 0
Read Time1 Minute, 23 Second

इंदौर । वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) को वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी स्मृति सम्मान – 2022 प्रदान किया गया। डाॅ. तिवारी स्मृति समिति, इंदौर द्वारा उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये दिया गया है।

नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में डाॅ. दीक्षित को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व विभाग के निदेशक श्री रामजी निगम, वरिष्ठ लेखिका श्रीमती अंजू श्रीवास्तव निगम, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अर्पण जैन, वरिष्ठ लेखिका प्रो. सुभाषिनी शर्मा, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती शिखा जैन आदि मौजूद रहे। आभार समिति संयोजक मुकेश तिवारी ने माना।

matruadmin

Next Post

अंजू निगम की पुस्तक 'सफर की लकीरें' का विमोचन विश्व पुस्तक मेले में

Tue Mar 7 , 2023
नई दिल्ली। लेखिका अंजू निगम की पुस्तक – यात्रा वृतांत संग्रह “सफर की लकीरें” जो शुभदा प्रकाशन(साहिबाबाद) से प्रकाशित है ,का विमोचन दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में गुरुवार को संस्मय प्रकाशन के स्टॉल 325 पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. संजय द्विवेदी (महानिदेशक, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली) व […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।