क्वालिटी सर्टिफ़िकेट प्राप्त देश का पहला हिन्दी सेवी संस्थान बना मातृभाषा

0 0
Read Time3 Minute, 56 Second

इंदौर।

हिन्दी प्रचार-प्रसार में अग्रणीय मातृभाषा उन्नयन संस्थान को सेवाओं के अन्तरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने के लिए क्वालिटी सर्टिफ़िकेशन, लंदन द्वारा क्वालिटी सर्टिफ़िकेट प्रमाण-पत्र दिया गया। यह प्रमाणपत्र स्थानीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वेदप्रताप वैदिक, स्विट्ज़रलैंड की पूनम विली जैजलर, हिन्दी के प्रचारक प्रो. राजीव शर्मा, क्यूसी के अध्यक्ष संतोष शुक्ला द्वारा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ को प्रदान किया गया।

क्वालिटी सर्टिफ़िकेशन के संजय पंजवानी ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान के केंद्रीय कार्यालय पहुँच कर ऑडिट सर्वे इत्यादि किया। संस्थान द्वारा संस्मय प्रकाशन के माध्यम से पुस्तक प्रकाशन, हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार संबंधित कार्यों, विश्व कीर्तिमान संबंधित दस्तावेज़, उनकी जानकारी, लोगों द्वारा भरे प्रतिज्ञा-पत्र, हस्ताक्षर बदलो अभियान आदि में जानकारियों की प्रविष्टि, साहित्य वितरण, साहित्यकारों की रचनाओं के मातृभाषा.कॉम पर प्रकाशन, विविध सामाजिक कार्य एवं हिन्दी भाषा प्रचार आंदोलन संचालन, जनजागृति कार्यक्रम संचालित करना तथा हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए आंदोलन चलाना आदि संबंधित कार्यों का सुव्यवस्थित दस्तावेज़ीकरण संबंधित सभी अन्तरराष्ट्रीय मानकों में खरे उतरने के बाद मातृभाषा उन्नयन संस्थान को यह प्रमाण-पत्र मिला है, जिसके कारण संस्थान क्यू सी प्राप्त करने वाला देश का पहला हिन्दी सेवी संस्थान बन सका है।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि क्यू सी सर्टिफ़िकेट मिलने से संस्थान की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है और साथ ही, हिन्दी प्रचार कार्यों को बल मिलेगा। क्वालिटी सर्टिफ़िकेशन, लंदन के दल द्वारा संस्थान के कार्यों की विधिवत दस्तावेज़ीकरण को जाँचने के उपरांत संस्थान को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रणाली क्यू सी से प्रमाणित संस्थान घोषित किया गया है।

उक्त प्रमाण-पत्र संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जलज व्यास ने ग्रहण किया।
संस्थान की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, सपन जैन काकड़ीवाला, कवि अंशुल व्यास सहित सभी हिन्दीप्रेमियों ने बधाइयाँ प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया।

matruadmin

Next Post

इंसानियत

Wed Feb 17 , 2021
सबके खून का रंग एक है फिर क्यो पक्षपात करे मानव मानव मे भेद न हो ऐसा कुछ इंतजाम करे जात पूछना जरूरी नही धर्म जानना जरूरी नही इंसान में बस इंसानियत हो क्षेत्र जानना भी जरूरी नही है सब परमात्मा की संतान इस सत्य को जानना जरूरी है जो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।