लोकतंत्र की चुनावी दीवाली

1 0
Read Time5 Minute, 27 Second

लोकतंत्र में मतदाता ही चुनाव में दीपावली मनाते हैं। मतदाता ही लोकतंत्र
के दीये जलाते हैं और मतदाता ही लोकतंत्र के दीये बझाते भी हैंै।
जिस दल या नेता का दीया मतदाता जलाते देते हैं उसके घर पर दीपावली मनती
है और जिसके घर के दीये मतदाता बुझा देते हैं उसके घर पर बीरानी छा जाती
हैं।
चुनाव आयोग जैसे ही चुनाव की दीपावली जलाने की तिथि की घोषणा करता है।
राजनीतिक दल और उनके नेता दीपावली का जश्न मनाने की तैयारी में जुट जाते
हैं। इसके लिए प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार तक का काम शुरु कर दिया जाता
है। इसके बाद शुरु होती है मतदाताओं को यह बतलाने का काम कि किस दिन
दीपावली मनायी जायेगी। घर-घर जाकर उम्मीदवार मतदाताओं को बताते हैं कि
अमुक दिन लोकतंत्र की दीवाली मनायी जायेगी। उम्मीदवार मतदाताओं को यह भी
बताते हैं कि दीपावली मनाते वक्त किस तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है।
सावधानी बताते वक्त वे यह भी बताते हैं कि किस दल के उम्मीदवार की क्या
कथनी और करनी रही है। किस दल ने मतदाताओं के लिए कार्य किया है और किसी
दल ने मतदाताओं के लिए कार्य नहीं किया है।
लोकतंत्र के दीये जलाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, नाली, सड़क, चिकित्सा
व्यवस्था, युवा, महिलाएं और लोगों की समस्याएं टूल्स का कार्य करती हैं।
अगर ये टूल्स न रहें तो लोकतंत्र के दीये जल ही नहीं सकते हैं। नेता या
उम्मीदवार इन्हीं टूल्स के भरोसे दीये जलाने वाले मतदाताओं को अपनी ओर
आकर्षित करते हैं। ये ऐसे टूल्स है जो कभी खत्म हो ही नहीं सकते। अगर ये
टूल्स खत्म हो जायें तो फिर लोकतंत्र के दिये जलेंगे कैसे। इसलिए नेता
हमेशा इन टूल्स को जिंदा रखने का काम करते हैं। उम्मीदवार जब भी मतदाताओं
के घर पर जाते हैं तो वे जानते हैं कि मतदाता उन्हें देखकर भड़केगा जरूर।
इसके लिए वे उन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाते हैं ताकि मतदाता उन्हें मत
देकर उनका दीया जला सके। अगर मतदाता उम्मीदवार के झांसे में आ जाता है तो
वह उम्मीदवार के दीये जा देता है। अगर झांसे में नहीं आता है तो उसके
दीये को बुझा देता है। नेता कहते हैं ’हमने चहुंमुख दीये जलाये, न जाने
किस पथ से लक्ष्मी आ जाये।‘ इसका मतलब है कि लोकतंत्र की दीपावली में
नेता अपने चुनाव क्षेत्र में घूम-घूमकर मतदाताओं को रिझाते हैं यानी
आश्वासन के दीये बांटते हैं ताकि वे मतदान के दिन इवीएम पर बटन दबाकर
उनके पक्ष में दीये जला सकें।
इवीएम पर बटन दबते ही लोकतंत्र के धनतेरस और दीपावली का त्यौहार संपन्न
हो जाता हैं। इस दिन मतदाता के साथ-साथ चुनाव आयोग और अन्य लोग धनकुबेर
की जमकर पूजा करते हैं। चुनाव आयोग मतदान की व्यवस्था करने में धन खर्च
करता है तो राजनीतिक दल बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं पर खर्च करते है। इस
प्रकार लोकतंत्र में मतदान के दिन दीपावली और धनतेरस का त्यौहार संयुक्त
रूप से मनाया जाता है।
अगर मतदाता न हों तो लोकतंत्र की दीपावली का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
लोकतंत्र की दीपावली मनाने के लिए मतदाताओं की जरूर वैसे ही पड़ती है जैसे
दीये को जलाने के लिए तेल की। अगर तेल न हो तो दीये जल नहीं सकते। मतदाता
न हों तो लोकतंत्र की दीपावली भी मन नहीं सकती। लोकतंत्र की दीपावली मनते
ही मतदाताओं और ईवीएम का वहीं हस्र होता है जैसे दीपावली के बाद मिट्टी
के दीये का होता है। दीपावली के दूसरे दिन न दीये की जरूरत पड़ती है और न
मतदान के दूसरे दिन मतदाताओं की कोई अहमियम रह जाती है। दोनों ही भुला
दिये जाते हैं। दीयों को लोग उठाकर फेंक देते हैं तो मतदाताओं की कोई की
कोई सुधी लेने वाला नहीं रहता। इसके बाद मतगणना के दिन छोटी दीपावली
मनायी जाती है। इसके मतदाताओं कोई जरूरत नहीं पड़ती। इसका जष्न सिर्फ दल
के कार्यकर्ता या नेता मनाते हैं।

नवेन्दु उन्मेष
रांची (झारखंड)

matruadmin

Next Post

लम्बी आयु का व्रत

Wed Nov 4 , 2020
दर्द सहने की अब आदत सी हो गई है। प्यार किया है तो इसे सहना पड़ेगा। कांटो पर चलकर मोहब्बत को पाना पड़ेगा। बीत जायेंगे दुखभरे दिन कांटो पर चलचल कर। और मोहब्बत करने वाली को समाने आना पड़ेगा।। जब प्रेमी प्रेमिका थे तब की बात अगल थी। जिंदगी जीने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।