इंसान तो बनो

0 0
Read Time1 Minute, 16 Second

इंसान की औलाद हो,
इंसान तुम बनो।
इंसानियत को दिलमें,
अपने जिंदा तुम रखो।
मतलब फरोश है ये दुनियाँ,
जरा इससे बचके रहो।
लड़वा देते है अपास में,
भाई बहिन को।
ऐसे साँपो से तुम,
अपने आप को बचाओ।।

कितना कमीना होता है,
लोगो ये इंसान।
सब कुछ समझकर भी,
अनजान बन जाता है ये।
औरो के घर जलाओगें तो,
एकदिन खुद भी जलोगें।
फिर अपनी करनी पर,
तुम बहुत शर्मिदा होगें।
और अपनों की नजरों में,
खुद ही गिर जाओगें।।

जो अपनो का न हुआ,
वो गैरो का कैसे होगा।
इंसान की औलाद है,
फिर भी जानवर बन गया।
जानवर तो जंगल में,
हिल मिलकर रहते है।
इंसान होते हुए भी,
जानवरों से भी नीचे गिर गया।
और इंसान कहलाने का,
हक भी उसने खो दिया।।

विश्व हृदय दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। इस उपलक्ष्य में मेरी रचना इंसान बनो आप सभी के लिए समर्पित है।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

पति, पत्नी और वो का चक्कर

Tue Sep 29 , 2020
पति, पत्नी और वो का चक्कर हमेशा बुरा होता है और अब उसमें सीसीटीवी कैमरा भी शामिल हो गया है। इसके बाद वीडियो वायरल होने से इज्जत पर पलीता लगता है सो अलग। यह बात मुझे कल पत्नी समझा रही थी। कह रही थी तुम जो मुझसे लड़ते हो उसे […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।