
इंदौर। हिन्दी महोत्सव 2020 के अंतर्गत मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया। इसमें मध्य प्रदेश शासन में संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘स्त्रीत्व’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक नारी विषय पर है। इसमें सम्मिलित सभी रचनाएँ मातृशक्ति द्वारा लिखी एवं मातृशक्ति शिखा जैन एवं भावना शर्मा द्वारा संपादित है।
सुश्री ठाकुर द्वारा मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की गईं तथा हिन्दी के राष्ट्रभाषा होने की माँग का समर्थन भी किया।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी द्वारा सुश्री ठाकुर को संस्थान द्वारा मनाए जा रहे हिन्दी महोत्सव 2020 की जानकारी प्रदान की एवं डॉ. जैन की पुस्तक काव्यपथ भेंट की गई। संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, हिन्दी योद्धा लव जोशी, सुनील शेखावत आदि उपस्थित रहे।