मन की बात

0 0
Read Time1 Minute, 46 Second

मन की बात
सभ्यता संस्कृति एकता
युवा कल्याण की बात।

बात है शूरूआत की
बढते दुख पर हाथ की
जिसके साक्ष्य देश के
करोड़ो सुनने वाले
वही आगे जाने वाले।

बात है ज्ञान की
सबके उत्थान की
लोक कल्याण की
बढ़ते भारत की शान की।

बात है विज्ञान की
इसरो की बढ़ती पहचान की
बात है गर्व की
अदम्य साहस पराक्रम की।

बात है विविधता में एकता की
वेशभूषा खान पान की
हुनरमंद के पहचान की
बात है एक भारत श्रेष्ठ भारत की।

बात है पशु पक्षी की
लुप्त होते प्रजाति की
खोज होते नये नये जीवो की
यही तो ज्ञान है
मन की बात पर ध्यान है।

बात है सोलर इनर्जी की
अपने लिए कुछ कर जाने की
रोज नये नये आयाम की
समेटकर मन से मन की बात की।

बात है खान पान हाट की
निखारे बिना जात पात की
कला धरोहर के पहचान की
मन की बात से बढ़ते विस्तार की।

“आशुतोष”

नाम। – आशुतोष कुमार
साहित्यक उपनाम – आशुतोष
जन्मतिथि – 30/101973
वर्तमान पता – 113/77बी
शास्त्रीनगर
पटना 23 बिहार
कार्यक्षेत्र – जाॅब
शिक्षा – ऑनर्स अर्थशास्त्र
मोबाइलव्हाट्स एप – 9852842667
प्रकाशन – नगण्य
सम्मान। – नगण्य
अन्य उलब्धि – कभ्प्यूटर आपरेटर
टीवी टेक्नीशियन
लेखन का उद्द्श्य – सामाजिक जागृति

                       

matruadmin

Next Post

भरोसा

Sun Feb 23 , 2020
खुद पर भरोसा करना सीखो आत्म विश्वास से जीना सीखो जो आत्मा कहे वही सही है सबसे बड़ा जज हमेशा वही है व्यर्थ की बातों में कभी आना नही कभी किसी का दिल दुखाना नही ईश्वर हमे देख रहा है यह भान रहे ईश्वर हमे सदा याद रहे यह ध्यान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।