
1.
घर की शान
पहचाने बिटिया
मान मर्यादा
2.
अमूल्य धन
दो घरों का चिराग
शिक्षित बेटी
3.
बेघर हुए
नदी किनारे बसे
गरीब लोग
4.
बर्फ का घर
हिमालय पर्वत
भारत ताज
5.
बेघर किए
सुनामी लहरों ने
हज़ारों लोग
6.
खुला आकाश
गरीबी मजबूरी
घर अपना
7.
फूस झोपड़ी
गरीब का सपना
सुंदर घर
8.
सूखे पोखर
तड़फती मछली
हुई बेघर
9.
माँ का जिगर
वात्सल्य परिपूर्ण
प्यार का घर
10.
बिजली घर
गाँव और शहर
हैं जगमग
अशोक कुमार ढोरिया
मुबारिकपुर(हरियाणा)

