दीवाली

0 0
Read Time1 Minute, 2 Second
niraj tyagi
राजू  बेटा  कर  रहा दीवाली मनाने की तैयारी।
सब बच्चे मिलकर पटाखे छुड़ाएंगे बारी बारी ।।
हर  तरफ जगमग दीपो ने रोशनी है फैलाई।
सब बच्चो के घरों में रोशनियां है जगमगाई।।
पिंकी  गोलू  भी  बाजार  से  फुलझड़ियां  है  लाये ।
खूब करेंगे हंगामा,पहले लक्ष्मी गणेश की पूजा हो जाये।।
सायं  ढले  फुलझड़ियों ने  अपना खूब रंग है जमाया ।
बीच बीच मे बड़े बम पटाखों ने बच्चो का दिल घबराया।।
चकरी की चमक में खूब राजू पिंकी धूम मचाये।
कूद रहे है संभल कर कही नए कपड़े ना जल जाए।।
घर के द्वार पर बड़ी ही सुंदर रंगोली बच्चो ने सजाई।
दीवाली का त्यौहार मिलकर बनाये सभी,छोटे बच्चो ने ये बात शिखायी।।
#नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश )

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वो जब से लौट आए से मेरे शहर में

Thu Nov 15 , 2018
वो जब से लौट आए से मेरे शहर में दिन में ईद,रात में दिवाली हो गई है उनके आने की खबर की ये तासीर है खेत-खलिहान,नदी,पर्वतों में खुशहाली हो गई है वो जो निकले हैं सँवर के मेरे छत पे तो अमावस भी तारों वाली हो गई है अपने होंठों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।