
सोलह सावन बीत गए है, पर वो मीत अभी भी याद है,,
जो बारिश़ में गुनगुनाया करते, वो गीत अभी भी याद है,,
उसके नाम के अक्षर वाले आज भी मन को भाते है,,
जितना भूलाना चाहुं उनको उतना वो याद आते है,,
उनकी कसमें,उनकी रस्में, वो प्रीत अभी भी याद है,,
सोलह सावन बीत गए है, पर वो मीत अभी भी याद है,,
उसके घर के पिछवाड़े में वो पीपल बड़ा स्याना था,,
जिसके पत्तों पर लिखा अक्षर अक्षर दिवाना था,,
उस पनघट पर दिल थे हारे, पर वो जीत अभी भी याद है,,
सोलह सावन बीत गए है, पर वो मीत अभी भी याद है,,
वो चोरी चोरी उनसे मिलना, वो आंखो की आंख मिचोली,,
धीरे से तब हाथ दबाना, वो बातें और हंसी ठिठोली,,
बहके हम दोनो से जो नीभ ना पाई, वो रीत अभी भी याद है,,
सोलह सावन बीत गए है, पर वो मीत अभी भी याद है,,
जो बारिश़ में गुनगुनाया, वो गीत अभी भी याद है,,
#सचिन राणा हीरो
हरियाणा
Next Post
कुछ अर्थों को
Wed Nov 14 , 2018
कुछ अर्थों को न खोजें तो बेहतर कुछ कार्यों की कारणता को न तलाशें तो बेहतर कुछ खुरदरे से अहसासों को न तराशें तो बेहतर कुछ बेतकलुफ़्फ़ से दरियाओं की मंजिल न समझे तो बेहतर रूबरू हो रहे नित नये क़िरदारों की वजहें न जानना चाहें तो बेहतर ज़िंदगी […]

पसंदीदा साहित्य
-
September 26, 2020
सांसों की सरगम
-
January 13, 2023
मॉरीशस की डॉ. सरिता बुद्धू भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित
-
December 10, 2020
ग़ालिब का उर्दू दिवान का मुख़्तसर मज़मून अनुवाद
-
November 8, 2017
मुक्तक
-
December 16, 2017
गागर में सागर
