*जिन्दगी*

ARCHANA KATARE
जिन्दगी ……
तुम बहुत खूबसूरत हो,
बच्चों की मुस्कान हो,
भूखोँ की रोटी हो,
प्यासों का पानी हो,
निर्धन का पैसा हो,
बीमारों की दवा हो,
मजदूर की मेहनत हो,
सृष्टी का सृजन हो,
तपती धूप मे पेड की छाँव हो,
जाडे की गुनगुनी धूप हो,
सूखे की बारिस हो,
पतझड की आस बसँत हो,
सुहागिनोँ का सिन्दूर हो,
नारी की शक्ति हो,
तरूणाईयों का यौवन हो,
योगियों की ज्योति हो,
कवियों का भाव हो,
शिल्पीयों के कल्पना हो,
विद्यार्थियों की मेहनत हो,
सैनिकों का हौसला हो,
खिलाडियों का तमगा हो,
वीरों का झँडा हो,
बुढापे की आस हो,
मुसाफिरों का ठिकाना हो,
चालक की नजरें हो,
माझी की पतवार हो,
शराबियो का पैमाना हो,
नशेड़ियों का नशा हो,
जुआरियों की बाजी हो,
अर्चना कटारे
      शहडोल( मध्यप्रदेश)
परिचय
 
नाम:अर्चना कटारे
माता:श्यामा देवी गुप्ता
पिता : स्व.वीरेन्द नाथ गुप्ता
पतिःश्री नीरज कटारे
जन्म स्थानःसिहोरा
शिक्षाः एम ,ऐ ,इतिहास
कार्य क्षेत्र ःशहडोल
सामाजिक क्षेत्रःसमाज की उन्नति के कविताओं के माध्यम सेलोगों मे चेतना जाग्रत  करना
विधाः काव्य लेखन भजन,कवितायेँ
गद्यः सँस्मरण,लघुकथा, कहानी,यात्रा वृत्तांत,।
लेखनके क्षेत्र मे प्रयत्नशील हूँ, पाराँगत नहीं हूँ।
 
प्रकाशन ः 
वनिता पत्रिका, सरिता मे कुछ कालम प्रकाशित।
 
ग्रह लक्ष्मी पत्रिका मे एक कालम प्रकाशित हुआ।
 
गहोई बन्धु पत्रिका मे लगातार कविता  प्रकाशित होतीं रहतीँ है जो कि मरे मनोबल को बढातीँ हैँ।
 
समाचारपत्र ः
 
 दैनिक भास्कर, समय, पत्रिका , समाचार पत्रों में कवितायें ,और लेख लघुकथा का आना ,मरे लिये नयी ऊर्जा भर देती है।
लोकजँग मे मेरी रचना को स्थान मिला ये मेरे लिये बहुत गौरव की बात है ।
 
हिन्दी शब्द शक्ति मे प्रकाशित कवितायेँ,सँस्मरण, लघुकथा आदि।
 
।गहोई महिला मँण्डल द्वारा ,प्रकाशित प्रयास पत्रिका में कहानी *इँसानियत का नतीजा* भी लिखी ,जिसकी सभी ने सराहना की ।
 
कभी कभी व्यँगयात्मक कविता लिख देती हुँ।
 
किसी घटना को देख कर मेरा मन भर आता और मे अपने को न रोकते हुए भी लिख देती हुँ।
 
सम्मानः बडे रूप मे तो नही मिला ।
 
लेखन का उद्देश्य ः समाज को दहेज मुक्त करवाना, बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हो, पर्यावरण सुरक्षित रहे, ज्यादा तर कविता मेरी सँदेशात्मक रहती हैँ ।देश की प्रगति हो आदि।

matruadmin

Next Post

कविता...

Sat Sep 29 , 2018
सवेंदनाएँ शून्य हो गयी,कविताएँ मरने लगी है! रक्तिम स्याही वाली कलमें, निरंकुशता पर मौन धरने लगी है! कवि धर्म बिक गया सभा में,दरबारों की गाथा लिख-लिख! कविता की रोटी सिक रही नित,अधरों को भाग्य विधाता लिख-लिख! कविताएँ निस्तेज हो रही, सत्ता के घर में सो रही! कविताएँ अब हास्य हो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।