जो कहे बात दिल की सुना कीजिए, नित नया ख्वाब कोई बुना कीजिए। ये जहां क्या कहेगा इसे सोचकर, आप मन को नहीं अनमना कीजिए॥ मुश्किलों का सदा सामना कीजिए, बेतुकी बात हो तो मना कीजिए। चाहते हो अगर ज़िन्दगी में खुशी, सब सुखी हों यही कामना कीजिए॥ आप दिल […]

  जब मानव ही मानव का दुश्मन हो जाए, जीत पाने को इंसान किसी भी हद तक गिर जाएl और न मिले मनोवांछित फल,तो पल में आक्रोशित हो जाए, तब सोचिए,अखिर जीवन कौन-सा राज खोल रहा हैl हे मानव ! तब मनुष्य का अहंकार ही बोल रहा हैll जब पुत्र […]

थोड़ी-सी जमीं, थोड़ा आसमां चाहिएl हमें वो हमारा सुनहरा, प्यारा-प्यारा बचपन चाहिएll बचपन के वो दिन भी, लगते कितने सुहाने थेl बारिश के मौसम में, कागज़ की कश्ती बनाकर बरसात के पानी में हर रोज बहाते थेll गुड्डों का गुड़ियों संग, ब्याह रचाया करते थेl आँखें मींचे सखियों संग, छुप्पन-छुपाई […]

     साठ साल के मोतीचन्द,मुंह से शराब की बदबू फैलाते दुकान पर खड़े कहे जा रहे थे-मुझे शान्ति चाहिए! शान्ति!!      तभी एक सिरफिरा आ टकराया।     `क्या कीमत दोगे?`      `कीमत!,कीमत में तो मैं अपनी बीबी तक दे सकता हूं।` मोतीचन्द ने जबाब दिया। इससे आगे […]

लाड़,दुलार,मनुहार, और फिर कभी-कभी तकरार के बीच समय ठण्ड की गुनगुनी धूप-सा, यादों की सुराही में सिमट गयाl अब तो समझदारी के ताने-बाने बुनते हुए, कभी उलझते हैं कभी सुलझ जाते हैं, खुद में ही एक दूजे के जज्बातों को एकदम से समझ जाने का, ये जादुई सिलसिला तो अनवरत […]

(राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष) भारत जीवंत और विशालतम लोकतंत्र है। यह मात्र राजनीतिक ददर्शन ही नहीं है,बल्कि जीवन का एक ढंग और आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य है। इसी गुंजायमान लोकतंत्र का त्रिनेत्र पत्रकारिता में आलोकित है। अभिभूत,प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा कि,आज समाचार-पत्र सिर्फ खबर ही नहीं देते,वे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।