मेघों ने अमृत घट, छलकाया अम्बर से, बूंदों ने चूम लिए, धरती के गाल। शरमाया ताल। परदेसी मौसम ने , अम्बर के आँगन में, टांग दिए मेघों के , श्यामल परिधान। वातायन वातायन, गंध घुली सौंधी-सी, दक्षिणी हवाओं ने, छेड़ी है तान। किरणों ने बदन छुआ, रिमझिम फुहारों का , […]
