Do my research for me quick and now hw providers designed for yourself: Can any individual do my research? There may be very little pupil that has not duplicated his groundwork one or more times in their life.
मैं पतंगा हूँ, शमा पर जान लुटाया करता हूँ। रूप रस का लोभी भंवरा नहीं, तितली हूँ.. पराग कण फैलाया करता हूँ। मैं दरिया हूँ, प्यास बुझाया करता हूँ। खारा समन्दर नहीं, झरना हूँ.. संगीत भी सुनाया करता हूँ। मैं दीपक हूँ, अन्धकार मिटाया करता हूँ। भूख,गरीबी,आतंक का समर्थक नहीं, […]
(भगवान बुद्ध के अवतरण दिवस पर सादर समर्पित ) सत्य अहिंसा परमोधर्म:, …की बढ़ अलख जगाई। सदकर्मों से मुक्ति मार्ग की, …राह परख दिखलाई। राज मोह को त्याग विश्व को, …दया धर्म सिखलाकर। बुद्ध प्रभू ने ..सदाचार की… धूनी निरख जमाई।। […]
बेटी हर घर का है सपना, बेटी के बिन लगता है खाली हर अंगना। बेटी के कई रूप हैं, सुन्दर स्वरूप हैं.. माँ, बहिन, बेटी अनेक रूप में होती है, आज जो पत्नी है.. बचपन की बेटी है अब पत्नी है, बच्चों की माँ है.. माँ तो बस माँ है। माँ जब अपनी […]
अपने ही घर में सेना से,पत्थर वाले ऐंठे हैं। सुकमा में नक्सली जवानों की लाशों पे बैठे हैं। जाने किस नशे में खो गए,ये नेता गद्दी वाले। प्रवक्ता इस तरह बनते हैं,जैसे हों रद्दी वाले। सुकमा में शहीद हुए जो,किसी बहन के भाई थे। अपने ही मात-पिता की वो,ज़िन्दगी की […]
Get personalized study paperwork of the best on the internet Specialists in our firm acquire each “create my custom made study document” request seriously and do the very best task on your own producing works.
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।