अपराध की दुनिया है खराब परिवार तक हो जाता बर्बाद जीवन इससे नरक बन जाता परिवार को सुख न मिल पाता खून खराबे में जिंदगी बीतती रात कभी न चैन से बीतती धन दौलत वे जो भी कमाते एक झटके में सारी गंवाते हश्र सभी का एक ही जैसा बेमौत […]
हर न्यूज़ एंकर है कहता,वो सच बता रहा है इसी तरह अवाम को बेवकूफ बना रहा है । रवीश,सुधीर,ओम,अर्णव,प्रसून या हो रजत हर कोई अपने लिए टी आर पी बढ़ा रहा है । ब्रेकिंग न्यूज़,पूछता है भारत ,आज की बात दर्शकों के मुताबिक ही परोसा जा रहा है । विज्ञापन […]
प्रेरणा जनसहयोग फाउण्डेशन टीम हरियाणा द्वारा कोरोना लाकडाउन में आगर के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत शिक्षक डॉ दशरथ मसानिया द्वारा विगत 4 माह में जो शैक्षणिक नवाचार कर सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर के छात्रों तक पहुंचाया । इस सृजनात्मक कार्य को देखते हुए फाउण्डेशन ने डाॅ मसानिया को कोरोना […]
कभी जो थे मासूम से सूने-सूने बादल | अब दिखा रहे तरह-तरह के रंग बादल || झमा-झम-झम झड़ी लगा रहे | तड़ा-तड़-तड़ बिजली चमका रहे || कभी छोटीं तो कभी बड़ीं-बड़ीं बूंदें | सुन गड़-गड़ की ध्वनि बच्चे आँखें मूंदें || जब जोर-शोर से बरसे पानी | छतरी खोल बाहर […]
सुबह का अखबार शाम को रद्दी हो जाता है यह तय है पर इस बार अखबार सुबह-सुबह ही रद्दी हो गया। ये चंदू भैया के जीवन में किसी हादसे से कम नहीं है। पूरे चार रुपये का अखबार चंदू भैया को लेना पड़ रहा है। वो भी मजबूरी में। क्योंकि […]
कभी न देखे है ख़्वाब इतने नकाब में ही नकाब इतने थे जाने को जो शिताब इतने है दर्द भी क्या बे हिसाब इतने है दर्द के क्या सवाल तेरे जो तन्हा तन्हा जवाब इतने छुपी हुई तन्हाई है मेरी है ज़िन्दगी में जो बाब इतने है मेरे मुश्क़िल हालात […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।