
जो सत्य के पथ पर चलते है
वे ही सफलता को पाते है
जो असत्य का मार्ग चुनते
वे अनेक कष्टो से घिर जाते है
एक झूठ सौ पाप बराबर है
एक सच सौ पुण्य बराबर है
सत्य अपनाकर पुण्य कमाए
जीवन मे शांति खुशी दोनों पाइए
आत्मा भी पावन हो जाएगी
बस परमात्मा में ध्यान लगाइए।
#श्रीगोपाल नारसन

