
उषा की लालिमा का
जब होने लगे एहसास
पूरब से आसमान में
जब होने लगे उजास
उससे पहले उठ जाओ
बुला लो प्रभु को पास
प्रभु की याद मे जब
हो दिन की शुरुआत
काम सभी अच्छे होगे
मन मे रहेगी मिठास
प्रभु परम् पिता हमारे
हम सब उनकी सन्तान
उनका स्मरण करने से
होता सुखद आभास।
#श्रीगोपाल नारसन

