
लोग जल जाते है
मेरी मुस्कान पर क्योंकि
मैंने कभी दर्द की नुमाइश
नहीं की।
जिंदगी से जो मिला
कबूल किया
किसी चीज की फरमाइश नहीं की ।
मुश्किल है समझ पाना मुझे
क्योंकि जीने के अलग अंदाज है मेरे
जब जहां जो मिला
अपना लिया
जो ना मिला
उसकी ख्वाइश नहीं की मैंने।
माना कि औरों के मुकाबले
कुछ ज्यादा पाया नहीं मैंने
पर खुश हूँ की
खुद को गिरा कर कर कुछ
उठाया नहीं मैंने।
#स्मिता जैन

