पिता जीवन का आधार

0 0
Read Time1 Minute, 27 Second

त्याग,बलिदान का मूर्त है पिता।।
बच्चो का मान,सम्मान है पिता।।
जीवन की दुपहरी का छाव है पिता।।
बच्चो के दिल का लगाव है पिता।।
समय सा निरन्तर चलता है पिता।।
चेहरें की झुर्रियों से बूढ़ा है पिता।।
तकलीफों को अपने भूला है पिता।।
बच्चो के जीवन का आधार है पिता।।

बचपन में जिसने चलना सिखाया।।
कदम-कदम पे यूं हौसला बढ़ाया।।
छोटी छोटी ग़लतियो पे डाटा दपकाया।।
सांस्कृतिक मूल्यों की कदर समझाया।।
जीवन में हमें ऊंचाइयों पर पहुँचाया।।
उसने अपना बख़ूबी कर्तव्य निभाया।।
ईश्वर ने उसे अपना दूजा रूप बनाया।।
पिता को जीवन का आधार बताया।।

स्वप्नों में रंग,कल्पना को उड़ान मिले।।
उसके नाम से ही हमे पहचान मिले।।
घर,परिवार,नात रिश्तेदार,मान मिले।।
छोटी छोटी खुशियों को स्थान मिले।।

आँगन में बाबुल के हम खिले बढ़े।।
रोता हुआ ही बाबुल विदा भी करे।।
सबकी ख्वाइशों को भी वो पूरा करे।।
वो बच्चो की खतिर सुपर हीरो बने।।
पिता जी बच्चों से कितना प्रेम करे।।
पिता हमारे जीवन का आधार बने।।

#आकिब जावेद

matruadmin

Next Post

योग

Sun Jun 21 , 2020
सूर्य ग्रहण की इस बेला पर योग परमात्मा से लगा लीजिए खगोलीय इस काल चक्र को परमात्म याद से फलित कीजिए शुभ -अशुभ सब सोच से होता नही ग्रहण का इससे कोई नाता जो हो रहा है होकर ही रहेगा द्रष्टा बनकर बस आंनद लीजिए सकारात्मक चिंतन का यही समय […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।