आरंभ या अंतिम संस्कार

nanda pandey
कितनी सहज और स्वाभाविक
इच्छा थी तुम्हारी
माफ कर दो मुझे….
कई दिनों का ठहरा हुआ आवेग
अजीब सी बेबसी और एक कचोट
जो उमड़-धुमड़ कर पिघलने
को तैयार थी
संवेदना के इतिहास से घिरे
स्नेहसिक्त बादल आज बरस तो गए
पर बूंदें धरातल तक नहीं आई
त्रिशंकु की तरह
तुम्हारे ही अधखुले अधरों पर
लटकी रह गई….
आज तुम्हारे अपराध-बोध की
छत्रछाया में रुक कर सुस्ताना
बहुत सुखद लग रहा था मुझे,
तुम लिपटे रहे मुझसे
चंदन की सुगंध की आस में
और मैं तय करती रही
तुम्हारी प्रतीक्षा से उत्सर्ग तक कि दूरी
बाहर आज धरती के आगोश में
‘पारिजात’ भी कुछ पाने की बेचैनी
और खोने की पीड़ा से गुजर रहा था
बिल्कुल मेरी तरह…..
तुम्हारे प्रति उमड़ते प्रेम ने मेरे मन में
सावन के झोंकों का काम किया
मुझे नहीं पता
आज जो कुछ भी घटित हो रहा है
उसमें चाहत नाम मात्र है भी या नहीं
आज कितनी ही ऐसी अनगिनत बातें
रगो-रेशे के साथ
 उभरते और मिटते चले गए
शंशय और संदेह के सारे कांटे
जैसे पलट कर मुझे ही बेधने लगे
भावुकता मूर्खता का पर्याय है!
जानते हुए भी
एक बार फिर मैं,
अप्रमेय प्रेम की खोज में
सबसे सरलतम प्रमेय से छली गई
क्या !?
ये मेरा आरंभ होगा या अंतिम-संस्कार
नहीं जानती मैं…….!
नाम – नंदा पाण्डेय
वर्तमान पता  – रांची(झारखंड)
राज्य- झारखंड
शहर- रांची
शिक्षा- स्नातक
कार्यक्षेत्र- साहित्य और समाजसेवा
विधा – कविता , कहानी और हाइकु
प्रकाशन  – 10 साझा संग्रह
सम्मान – नवांकुर साहित्य सम्मान, साहित्य सारथी सम्मान 2017, युग सुरभि सम्मान 2016
 लेखन का उद्देश्य- भावों की अभिव्यक्ति

matruadmin

Next Post

आज विज्ञान

Mon Feb 18 , 2019
आज विज्ञान थल से आसमान छाया हुआ बेकार नहीं वैज्ञानिक तरीके सार्थक सोच आज इंसान ज्ञान बना विज्ञान वैज्ञानिक है आज विज्ञान अभिशाप भी बना वरदान भी परिचय:- अशोक कुमार ढोरिया मुबारिकपुर(हरियाणा)

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।